{"_id":"5fd128488ebc3e3b8745dae1","slug":"number-of-corona-cases-in-the-world-crossed-6-86-crores-15-63-lakh-people-died-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.86 करोड़ के पार, अब तक 15.63 लाख लोगों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.86 करोड़ के पार, अब तक 15.63 लाख लोगों की हो चुकी है मौत
Thu, 10 Dec 2020 01:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
दुनिया भर में महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 68,691,003 से अधिक हो गई है। वहीं, अब तक कुल 1,565,820 मरीजों की मौत हुई है। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। हालांकि, इसकी वैक्सीन जल्द आने की खबर से उम्मीद की किरण जगी है। अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या 15,591,709 के पार पहुंच गई है, जबकि अब तक 293,398 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
जो बिडेन ने कहा 100 दिन में 10 करोड़ लोगों तक पहुंचाएंगे वैक्सीन
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका के लोगों के लिए जो बिडेन ने एक प्लान बनाया है। उन्होंने कहा है कि पद संभालते ही वे 100 दिन में देश के 10 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा हमारी सरकार देश में स्कूलों को दोबारा खेलने की अपनी योजना शुरू कर देगी और मास्क पहनने के प्रति सख्त रवैया अपनाएगी।
विज्ञापन