फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nuclear Scientists Killed Iran Israel Tension Escalates IDF eliminate nuclear weapon experts hindi news update

Nuclear Scientists Killed: ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने का दावा, IDF ने मृतकों की सूची जारी की

Sat, 14 Jun 2025 04:36 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 14 Jun 2025 04:36 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल का टकराव गहराता जा रहा है। इस्राइली सेना यानी इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने का दावा किया है। ईरान और इस्राइल दोनों एक दूसरे पर नियमित अंतराल पर एयर स्ट्राइक कर रहे हैं। धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं। कई जगहों पर धुएं का गुबार भी उठता दिख रहा है।

विज्ञापन
Nuclear Scientists Killed Iran Israel Tension Escalates IDF eliminate nuclear weapon experts hindi news update
IDF ने ईरान के नौ वैज्ञानिकों को मार गिराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल ने ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने का दावा किया है। इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने मृतकों की सूची भी जारी की है। इसके अलावा एक वीडियो जारी कर इस्राइल ने ये समझाया है कि परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराने के लिए ईरान में किन ठिकानों को निशाना बनाया गया है। आईडीएफ ने कहा है कि एक साथ हुए हमलों में 9 ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। ये सभी लोग बम बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास कर रहे थे और काफी आगे बढ़ चुके थे।
विज्ञापन
इस्राइली सेना का दावा- ईरान के परमाणु वैज्ञानिक बम बनाने के प्रयास कर रहे थे
आईडीएफ ने शुक्रवार की सुबह ताबड़तोड़ हमले किए। ईरान के कई परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। शुरुआती हमलों में ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। आईडीएफ ने इन वैज्ञानिकों के नाम भी जारी किए हैं। इस्राइली सेना के मुताबिक इन वैज्ञानिकों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई और बम बनाने के प्रयासों को भी आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

Nuclear Scientists Killed Iran Israel Tension Escalates IDF eliminate nuclear weapon experts hindi news update
इस्राइल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए - फोटो : PTI
मारे गए नौ ईरानी वैज्ञानिकों के नाम
  1. फेरीदून अब्बासी, परमाणु इंजीनियरिंग विशेषज्ञ।
  2. मोहम्मद मेहदी तेहरांची, भौतिक विज्ञान विशेषज्ञ।
  3. अकबर मोटालेबी जादेह, केमिकल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ।
  4. सईद बरजी, मैटेरियल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ।
  5. अमीर हसन फखाही, भौतिकी विशेषज्ञ।
  6. अब्द अल-हामिद मिनौशहर, रिएक्टर भौतिकी के विशेषज्ञ।
  7. मंसूर असगरी, भौतिक विज्ञान विशेषज्ञ।
  8. अहमद रेजा जोलफागरी दरयानी, परमाणु इंजीनियरिंग विशेषज्ञ।
  9. अली बखौई कटिरीमी, यांत्रिकी विशेषज्ञ।

Nuclear Scientists Killed Iran Israel Tension Escalates IDF eliminate nuclear weapon experts hindi news update
इस्राइल और ईरान के बीच टकराव बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला
साढ़े चार दशक बाद सबसे बड़ा हमला
बता दें कि ईरान पर हो रहे ताबड़तोड़ हमले 45 साल बाद की गई इस्राइल की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई हैं। इस संबंध में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर यह हमला उसे ऑपरेशन राइजिंग लॉयन (उभरता शेर अभियान) का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ईरान, इस्राइल के अस्तित्व के लिए खतरा है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस्राइल के इस हमले में रेवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख हुसैन सलामी का निधन हो गया। इसके अलावा तेहरान में कई रिहायशी इमारतों को भी निशाना बनाया गया। हमले में मारे जाने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Israel vs Iran: मोसाद ने कैसे ईरान में बनाया ड्रोन का बेस, कहां किए हमले; किन सैन्य अफसरों को मारा, वजह क्या?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed