फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NSA Doval meets Lankan Prez Wickremesinghe and other leaders for political consultations in Colombo

Sri Lanka: एनएसए अजीत डोभाल ने की श्रीलंका के राष्ट्रपति और पीएम से मुलाकात, आर्थिक सहयोग पर हुई बात

Fri, 30 Aug 2024 09:49 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: बशु जैन Updated Fri, 30 Aug 2024 09:49 PM IST
सार

एनएसए डोभाल ने राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात के दौरान श्रीलंका और भारत के बीच चल रहे आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एनएसए सागला रत्नायका सागला रत्नायके से बात की।

विज्ञापन
NSA Doval meets Lankan Prez Wickremesinghe and other leaders for political consultations in Colombo
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात करते भारत के एनएसए अजीत डोभाल। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका पहुंचे। यहां उन्होंने 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने समेत अन्य श्रीलंकाई नेताओं से मुलाकात की। साथ ही भारत-श्रीलंका आर्थिक सहयोग को लेकर बात की। 
विज्ञापन


एनएसए डोभाल ने राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात के दौरान श्रीलंका और भारत के बीच चल रहे आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एनएसए सागला रत्नायका सागला रत्नायके से बात की। इसके बाद डोभाल ने पीएम दिनेश गुणवर्धने से मुलाकात की। एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि भारत और श्रीलंका के पास आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की काफी संभावनाएं हैं। यह द्विपक्षीय संबंधों के लिए लाभप्रद है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डोभाल ने श्रीलंका के साथ सहयोग को बढ़ाने की भारत की इच्छा व्यक्त की। साथ ही प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर प्रधानमंत्री के विचार मांगे। इस पर प्रधानमंत्री गुणवर्धने ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए कहा। साथ ही वैकल्पिक ऊर्जा परियोजनाओं में सहयोग करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। वहीं डोभाल ने सुझाव दिया कि श्रीलंका अपनी घरेलू आवश्यकता से अधिक बिजली पैदा कर सकता है और भूटान की तरह अतिरिक्त बिजली भारत को बेचकर वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डोभाल ने भारतीय मूल के तमिलों के राजनीतिक दल के नेता मनो गणेशन से मुलाकात की। उन्होंने कहा हमने भारत और श्रीलंका की सुरक्षा पर चर्चा की। डोभाल ने कहा कि भारत श्रीलंका में किसी भी निर्वाचित सरकार के साथ मिलकर काम करेगा। इससे पहले डोभाल ने नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नेता और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार दिसानायके से और मुख्य विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राजनीतिक संबंधों और राष्ट्रपति चुनाव से पहले मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान एनएसए डोभाल ने मालदीव के एनएसए इब्राहिम लतीफ से भी मुलाकात की। 

समझौता एक मील का पत्थर
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सहित मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन सचिवालय (सीएससी) की स्थापना के लिए चार्टर और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका मकसद सदस्य देशों की मदद और अंतरराष्ट्रीय खतरों और चुनौतियों का समाधान करके क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है। एनएसए अजीत डोभाल ने कहा, सीएससी क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए अहम मंच है। यह समझौता एक मील का पत्थर है। कार्यक्रम का समापन प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के बीच सम्मेलन के अगले चरण और भविष्य की गतिविधियों पर चर्चा के साथ हुआ।


विक्रमसिंघे से आर्थिक सहयोग पर की चर्चा
डोभाल ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात कर द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग (पीएमडी) ने कहा कि डोभाल-विक्रमसिंघे की मुलाकात में राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार सागला रत्नायके भी शामिल हुए। वह कई अन्य नेताओं से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed