फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NRL said New investigation may speed up finding corona virus medicine

नई जांच से कोरोना वायरस की दवा खोजने में आ सकती है तेजी : एनआरएल

Wed, 23 Sep 2020 06:05 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 23 Sep 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
NRL said New investigation may speed up finding corona virus medicine
अमेरिका में वैक्सीन पर शोध करते वैज्ञानिक - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने एक नया उपकरण विकसित किया है। यह नई जांच तेजी से अपना रूप बदल रहे कोरोना वायरस की दवा की खोज में तेजी ला सकती है। कोरोना वायरस से कोशिकाओं को संक्रमित करने वाली घातक बीमारी के खिलाफ उपचार की खोज को यह नई जांच संभावित रूप से तेज कर सकती है। यह सार्स-कोवि-2 वायरस की सतह पर मौजूद स्पाइक प्रोटीन के साथ एक फ्लोरोसेंट नैनोपार्टिकल जांच है।

विज्ञापन


यह जांच वायरस को मानव कोशिकाओं को बांधने और उनमें प्रवेश करने से रोकती है। अमेरिका में नेशनल सेंटर फॉर एडवांस ट्रांसलेशन साइंसेज (एनसीएटीएस) के शोधकर्ताओं सहित अन्य के अनुसार इस नई जांच का उपयोग शोधों में किया जा सकता है ताकि मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने से वायरस को रोकने के लिए चिकित्सीय क्षमता को तेजी से नापा जा सके।
विज्ञापन


अमेरिका में नौसेना अनुसंधान प्रयोगशाला (एनआरएल) में अध्ययन के सह-लेखक किरिल गोर्शकोव ने बताया कि हमारा लक्ष्य उन यौगिकों को खोजने के लिए एक स्क्रीनिंग सिस्टम बनाना है जो सार्स-कोवि-2 को कोशिकाओं से बांधने और उन्हें संक्रमित करने के लिए रोकते हैं। यह अध्ययन एसीएस नैनो जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed