फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now Uber have to pay two billion pounds of tax in the UK as it has claimed that the drivers were not its employees, they are independent contractors

ब्रिटेन में गले में पड़े फंदे से निकलने के लिए हाथ-पांव मार रही है उबर कंपनी, पूरी दुनिया की है नजर

Wed, 24 Feb 2021 03:40 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Feb 2021 03:40 PM IST
सार

उबर कंपनी को अब ब्रिटेन में दो अरब पाउंड का टैक्स भी देना होगा। पहले कंपनी वैल्यू ऐडेड टैक्स देने से बची हुई थी, क्योंकि उसने ये दावा कर रखा था कि ड्राइवर उसके कर्मचारी नहीं हैं। बल्कि वे ‘स्वतंत्र कॉन्ट्रैक्टर’ हैं...

विज्ञापन
Now Uber have to pay two billion pounds of tax in the UK as it has claimed that the drivers were not its employees, they are independent contractors
Uber cab - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उबर कंपनी ने कहा है कि वह ब्रिटेन में कोराबार चलाएगी या नहीं या अगर चलाएगी तो किस रूप में, इस बारे में आने वाले हफ्तों में एलान करेगी। इसके पहले वह ब्रिटेन में कंपनी से जुड़े ड्राइवरों के साथ राय-मशविरा कर रही है। कंपनी क्या फैसला लेती है, उस पर सारी दुनिया की निगाहें हैं। इसकी वजह यह है कि ब्रिटेन में पिछले हफ्ते आए फैसले से उबर का बिजनेस मॉडल खतरे में पड़ गया है। उस फैसले का जो असर वहां होगा, उसे दुनिया के बाकी देशों में एक मिसाल के रूप में लिया जा सकता है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में ड्राइवरों के संगठन, यूनाइटेड प्राइवेट हायर ड्राइवर्स यूनियन ने कहा है कि उबर से राय-मशविरे की जो प्रक्रिया चला रही है, उससे कुछ हासिल होगा, इसमें संदेह है। यूनियन ने वह ई-मेल जारी कर दिया है, जो उबर की तरफ से ड्राइवरों को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि कोर्ट के फैसले से ड्राइवरों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन कंपनी यह जानना चाहती है कि ड्राइवरों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए वह क्या कर सकती है।
विज्ञापन


उबर कंपनी को अब ब्रिटेन में दो अरब पाउंड का टैक्स भी देना होगा। पहले कंपनी वैल्यू ऐडेड टैक्स देने से बची हुई थी, क्योंकि उसने ये दावा कर रखा था कि ड्राइवर उसके कर्मचारी नहीं हैं। बल्कि वे ‘स्वतंत्र कॉन्ट्रैक्टर’ हैं। लेकिन पिछले हफ्ते आए फैसले में ब्रिटिश कोर्ट ने ड्राइवरों को ‘कर्मचारी’ करार दिया। इसका अर्थ यह हुआ कि ड्राइवर न्यूनतम वेतन, निश्चित कार्य समय और भुगतान के साथ अवकाश पाने के हकदार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उबर सारी दुनिया में इसी मॉडल पर करती है। वह ड्राइवरों को अपना कर्मचारी नहीं मानती। लेकिन ब्रिटिश कोर्ट के फैसले से ये मॉडल खतरे में पड़ गया है। हालांकि अभी तक उबर इस फैसले के महत्व को कम करके दिखाने की कोशिश में है। फैसला आने के बाद उसने एक बयान में कहा कि ये केस 2016 में दर्ज हुआ था। उसके बाद से कंपनी का स्वरूप बदल चुका है। बयान में कहा गया कि कंपनी ने अपनी कार्य प्रणाली में कई बदलाव लाए हैं। इनके तहत ड्राइवरों को कमाने के मामले में अधिक नियंत्रण देना और बीमारी या जख्मी होने की स्थितियों के लिए मुफ्त बीमा की सुविधा देना शामिल है।

लेकिन ब्रिटिश कानून के जानकारों का कहना है कि ऐसे परिवर्तनों से कंपनी की कानून बाध्यताओं पर कोई फर्क पड़ेगा, इसकी संभावना कम है। श्रम कानूनों के विशेषज्ञ एलन बॉग ने वेबसाइट पोलिटिको.ईयू से कहा- उबर के मॉडल में ड्राइवरों पर कंपनी का काफी नियंत्रण है। वे कंपनी के अधीनस्थ हैं, जिन्हें कोई वैसी प्रभावी स्वंत्रतता नहीं मिली हुई है, जो उद्यमियों को मिली होती है।

कोर्ट ने ड्राइवरों के कामकाज के समय की परिभाषा भी बदल दी है। उसने निर्णय दिया है कि ड्राइवर उस समय से ड्यूटी पर माने जाएंगे, जब उन्होंने उबर एप ऑन किया हो। अभी कंपनी उन्हें सिर्फ तब ड्यूटी पर मानती है, जब वे ड्राइविंग कर रहे होते हैँ। बॉग के मुताबिक अब ड्राइवर कर्मचारी का दर्जा पाने की याचिका दे सकते हैँ। इससे उन्हें अधिक सुरक्षाएं मिल जाएंगी। अगर ये दर्जा मान लिया गया, तो कंपनी अनुचित ढंग से उन्हें हटा नहीं सकेगी।


कोर्ट में याचिका देने वाले पूर्व उबर ड्राइवर यासीन असलम ने कहा है कि पहला ध्यान अभी आए फैसले को लागू कराने पर है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में बहुत अच्छे कानून हैं, लेकिन जब बात अमल की आती है, तो समस्या खड़ी हो जाती है। उबर जैसी कंपनियां कानून का उल्लंघन करने के बावजूद सुरक्षित निकल जाती हैँ। बॉग के मुताबिक समस्या यह है कि ब्रिटेन में श्रम कानूनों को लागू कराने वाली ऐसी प्रभावशाली एजेंसी नहीं है, जो संसाधन संपन्न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed