{"_id":"62e895521756f23acb349d07","slug":"now-shooting-in-washington-dc-one-killed-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting in USA : अब वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Shooting in USA : अब वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल
Tue, 02 Aug 2022 08:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 02 Aug 2022 08:39 AM IST
सार
मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के अनुसार गोलीबारी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। एमपीडी प्रमुख रॉबर्ट कोंटी ने गोलीबारी में छह लोगों के घायल होने और एक के मारे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका से फिर गोलीबारी की खबर आई है। सोमवार को वॉशिंगटन डीसी के पूर्वोत्तर इलाके में हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले में एक की मौत और पांच लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
फायरिंग की एफ स्ट्रीट एनई के 1500 ब्लॉक में हुई। वॉशिंगटन डीसी पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के अनुसार गोलीबारी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। एमपीडी प्रमुख रॉबर्ट कोंटी ने गोलीबारी में छह लोगों के घायल होने और एक के मारे जाने की पुष्टि की। हताहतों में अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। कॉन्टी ने पुष्टि की है कि सभी हताहत पुरुष हैं। गोलीबारी किस वजह से हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन