फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now eat 16 insects like grasshoppers and crickets without any worries; Singapore Food Agency declared safe

Singapore: अब बेफिक्र होकर खाइए टिड्डे, झींगुर जैसे 16 कीड़े; सिंगापुर खाद्य एजेंसी ने इन्हें बताया सुरक्षित

Tue, 09 Jul 2024 05:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Jul 2024 05:58 AM IST
सार

 सिंगापुर के खाद्य नियामक सिंगापुर खाद्य एजेंसी ने 16 कीड़ों को खाने के लिए सुरक्षित बताया है। इनमें झींगुर, टिड्डा और पतंगा प्रजाति  जैसे कीड़े शामिल हैं। 

विज्ञापन
Now eat 16 insects like grasshoppers and crickets without any worries; Singapore Food Agency declared safe
झींगुर - फोटो : एएनआई

विस्तार

 झींगुर, टिड्डा और पतंगा प्रजाति  इन्सान के खाने योग्य हैं। यह बात सिंगापुर के खाद्य नियामक सिंगापुर खाद्य एजेंसी (एसएफए) ने कही है। एसएफए ने सोमवार को इन कीटों की 16 प्रजातियां को इंसानी खानपान के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


 इसके साथ ही ये कीड़े बहुजातीय  संप्रभु द्वीप देश और नगर-राज्य सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीनी और भारतीय व्यंजनों सहित वैश्विक खाद्य पदार्थों के  मशहूर मेन्यू में शामिल हो गए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, एसएफए के इस एलान का खानपान के कारोबार से जुड़े लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये कारोबारी  चीन, थाईलैंड और वियतनाम में पैदा होने वाले इन कीड़ों की सिंगापुर में आपूर्ति और खानपान की व्यवस्था करते हैं। 
विज्ञापन


दो साल हुआ कीड़ों की प्रजातियों पर मशवरा
मंजूरी दिए गए कीटों में झींगुर, टिड्डे, पतंगे, मिल वॉर्म्स और रेशम के कीड़ों की प्रजातियां शामिल हैं। इनका इस्तेमाल करने का इरादा रखने वाले कारोबारियों को बस एसएफए के जरूरी दिशा-निर्देश मानने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएफए ने अक्तूबर 2022 में कीड़ों की 16 प्रजातियों को उपभोग के लिए मंजूरी देने की संभावना पर सार्वजनिक तौर पर सलाह-मशवरा शुरू किया था। इसके बाद उसने कहा था कि वह अप्रैल 2023 की दूसरी छमाही में इन प्रजातियों को उपभोग के लिए हरी झंडी देगा। फिर सीमा 2024 तक बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed