{"_id":"6129ab27cbceab719d40296f","slug":"now-deer-got-corona-first-case-came-to-the-fore-in-america-dog-cat-gorilla-have-already-been-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हिरण को कोरोना: अमेरिका में पहला मामला आया सामने, अब तक कुत्ता-बिल्ली, गोरिल्ला हो चुके संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब हिरण को कोरोना: अमेरिका में पहला मामला आया सामने, अब तक कुत्ता-बिल्ली, गोरिल्ला हो चुके संक्रमित
Sat, 28 Aug 2021 08:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:49 AM IST
सार
अमेरिका के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने ओहियो राज्य में हिरण में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि की है। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल पाया है कि यह संक्रमण हिरण में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
हिरण
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोरोना वायरस ने इंसानों की नाम में तो दम कर ही रखा है। अब यह वायरस जानवरों को भी अपना शिकार बना रहा है। अमेरिका में कुत्ते, बिल्ली, शेर, चीता, गोरिल्ला जैसे जानवरों में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद अब हिरणों में भी कोरोना का पहला मामला सामने आया है। अमेरिकी सरकार ने इसकी पुष्टि करते हुए शुक्रवार को कहा कि हिरणों में कोरोना संक्रमण पाए जाने का यह दुनिया का पहला मामला है।
विज्ञापन
नहीं मिले कोई लक्षण
अमेरिका के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने बताया कि जंगली सफेद पूंछ वाले हिरण में SARS-CoV-2 संक्रमण पाया गया है, जिसका कारण कोविड-19 ही है। अमेरिका के ओहियो राज्य में यह मामला सामने आया है। जबकि, हिरण में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले थे। एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की प्रवक्ता लेंडसे कोल ने राउटर्स न्यूज एजेंसी को बताया कि हमें यह नहीं पता कि हिरण में SARS-CoV-2 संक्रमण कहां से पहुंचा। हो सकता है कि यह संक्रमण इंसानों, पर्यावरण या फिर अन्य हिरणों या जानवरों से पहुंचा हो। न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन जानवरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है, जो प्रजातियां इंसानों के सीधे संपर्क में रहती हैं।
विज्ञापन
ओहियो की यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ वेटेनरी मेडिसिन ने जनवरी से मार्च तक हिरणों के नमूने एकत्रित किए थे। नेशनल वेटेनरी सर्विसेस की प्रयोगशाला में इनमें कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन