फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now china will help Pakistan in space mission, build space station and send satellites

चीन: अब अंतरिक्ष मिशन में भी पाकिस्तान की मदद करेगा ड्रैगन, बनाएगा स्पेस स्टेशन और भेजेगा सैटेलाइट 

Sat, 29 Jan 2022 08:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Jan 2022 08:51 AM IST
सार

चीन की ओर से जारी किए गए श्वेत पत्र में कई बार पाकिस्तान का जिक्र किया गया है। कहा गया है कि आने वाले सालों में वह इस्लामाबाद के सहयोग से अंतरिक्ष कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन
Now china will help Pakistan in space mission, build space station and send satellites
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : NASA

विस्तार

व्यापार से लेकर हथियारों तक में पाकिस्तान की मदद करने वाला चीन अब उसके साथ अंतरिक्ष मिशन को भी बढ़ाने जा रहा है। चीन की ओर से कहा गया है कि इस्लामाबाद के सहयोग से वह अंतरिक्ष कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगा। शुक्रवार को चीन की ओर से घोषणा की गई कि वह पाकिस्तान के लिए अंतरिक्ष केंद्र बनाने से लेकर अधिक से अधिक उपग्रह प्रक्षेपित करेगा। 

विज्ञापन


क्या है चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम 2021
चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम 2021 के तहत जारी किए गए श्वेत पत्र में पाकिस्तान का कई बार जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि चीन पाकिस्तान के लिए संचार उपग्रह विकसित करने और अंतरिक्ष केंद्र निर्माण में सहयोग करने को प्राथमिकता देगा। इसके अलावा वह अगले पांच साल में अंतरिक्ष पर अपने कार्यों को और भी ज्यादा बढ़ाएगा। चीन पहले से ही अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बना रहा है, जो इस साल के अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। चीन ने चंद्रमा और मंगल के लिए अपना अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया है। 
विज्ञापन


2018 में भेज चुका है दो सैटेलाइट 
चीन 2018 में पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशन में भी मदद कर चुका है। पाकिस्तान की पहली ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट PRSS-1 और PakTES-1A को लांच करने में चीन की ओर से मदद की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई देशों की प्रक्षेपण में कर चुका है मदद
पाकिस्तान से पहले चीन कई देशों की उपग्रह प्रक्षेपण में मदद कर चुका है। चीन की ओर से सैटेलाइट कैरिंग या फिर लांचिंग सर्विस अब तक सऊदी अरब, पाकिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा को मुहैया कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed