{"_id":"5f61789ef1ddf3020376fa81","slug":"novavax-aims-for-2-billion-covid-19-vaccine-doses-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कंपनी Novavax भारत के साथ मिलकर तैयार करेगी कोरोना वैक्सीन का 200 करोड़ डोज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी कंपनी Novavax भारत के साथ मिलकर तैयार करेगी कोरोना वैक्सीन का 200 करोड़ डोज
Wed, 16 Sep 2020 08:00 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 16 Sep 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जहां विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ के पास पहुंच गई है वहीं भारत में यह संख्या 50 लाख को पार कर गई है। कोरोना के इस बढ़ते रफ्तार को देखते हुए कई देशों की कंपनियां वैक्सीन बनाने के लिए तेजी से कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन का 200 करोड़ खुराक तैयार करने जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि वैक्सीन की मांग को देखते हुए इसका उत्पादन दोगुना कर दिया गया है। बता दें कि अगस्त में नोवावैक्स ने सीरम इंस्टीट्यूट के साथ डील की थी। इस समझौते के मुताबिक, कम और मध्यम आय वाले देशों और भारत के लिए कम के कम 100 करोड़ खुराक तैयार करने की बात कही गई थी। वहीं नोवावैक्स के मुताबिक अब 2021 के मध्य तक मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाकर 200 करोड़ खुराक से ज्यादा का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी अब विस्तारित समझौते के तहत वैक्सीन की एंटीजन कंपोनेंट भी तैयार करेगी, जिसे NVX‑CoV2373 कहा जाता है। नोवावैक्स की वैक्सीन फिलहाल मिड-स्टेज ट्रायल में है। पिछले महीने नोवावैक्स ने कहा था कि वह ब्रिटेन में 2021 की पहली तिमाही की शुरुआत में 6 करोड़ खुराक की आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन
वहीं कंपनी जनवरी तक अमेरिका को 10 करोड़ खुराक देने की तैयारी कर रही है। टीका के लिए अमेरिका के साथ कंपनी की 1.6 बिलियन की डील हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्राजेनेका के साथ करार के तहत सीरम इंस्टीट्यूट 68 देशों के लिए वैक्सीन बना रही है जबकि नोवावैक्स के साथ वह 92 देशों के लिए वैक्सीन तैयार कर रही है।