फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Norway uproar gets Facebook to stop censoring iconic photo of Vietnam war

वियतनाम युद्ध की आइकॉनिक फोटो हटाने पर निशाने पर आए जुकरबर्ग

Sat, 10 Sep 2016 04:59 AM IST
एजेंसी/ ओस्लो
एजेंसी/ ओस्लो Updated Sat, 10 Sep 2016 04:59 AM IST
विज्ञापन
Norway uproar gets Facebook to stop censoring iconic photo of Vietnam war
- फोटो : www.wsj.com

वियतनाम युद्ध के दौरान लिए गए एक फोटो को फेसबुक से हटाने के फैसले पर फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। नॉर्वे के सबसे बड़े समाचार पत्र ऑफनपोस्ट ने अपने पहले पेज पर जुकरबर्ग के नाम पत्र लिखकर उन्हें ताकत का गलत इस्तेमाल करने वाला बताया है। अखबार ने इस हरकत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर चोट करने वाला बताया।

विज्ञापन


फोटोग्राफर निक उट द्वारा 8 जून 1972 को लिए गए इस फोटो को पुलित्जर सम्मान भी मिल चुका है। इस फोटो में वियतनाम युद्ध के दौरान नापाम शहर में सड़क पर भागते बदहवास बच्चे दिखाई दे रहे हैं, पीछे की तरफ आग लगी है। इन बच्चों में एक 9 साल की बच्ची किम फुक नग्न हालत में ही दौड़ लगाती दिख रही है। इसे ‘नापाम गर्ल’ का शीर्षक देकर युद्ध की विभीषिका के बतौर प्रस्तुत किया गया है। 
विज्ञापन


फेसबुक ने कुछ सप्ताह पहले नॉर्वे के लेखक टॉम एगिलैंड की पोस्ट से इतिहास को बदलने वाली यह फोटो हटा दी। नॉर्वे के अखबार ऑफनपोस्ट ने जब एगिलैंड की खबर को उसी फोटो के साथ फेसबुक पर पोस्ट किया तो उसे फेसबुक की तरफ से नोटिस मिला कि ‘या तो यह फोटो हटाएं अन्यथा नग्न फोटो को धुंधला कर दें’। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में लिखा था कि कोई भी फोटो जिसमें नग्न महिला के ब्रेस्ट अथवा यौन अंगों को दिखाया जा रहा होगा उसे फेसबुक से हटा दिया जाएगा। पत्र के एडिटर इन चीफ एस्पेन एजिल हेंसन ने लिखा कि वे इस नोटिस पर कुछ कहते इससे पहले ही फेसबुक ने उनकी पोस्ट से भी यह फोटो हटा दी। 

आखिरकार विवाद गहराता देख फेसबुक ने अपना फैसला बदल लिया है और वियतनाम युद्ध की आइकॉनिक तस्वीर लगी रहने को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed