{"_id":"66cc17fcdd7ec6e2e80dcc08","slug":"north-korea-s-kim-jong-un-unveils-new-suicide-drones-after-performance-test-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: उत्तर कोरिया ने तैयार किया नया आत्मघाती ड्रोन, किम जोंग बोले- ऐसे हथियारों का बनाया जाना जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: उत्तर कोरिया ने तैयार किया नया आत्मघाती ड्रोन, किम जोंग बोले- ऐसे हथियारों का बनाया जाना जरूरी
Mon, 26 Aug 2024 11:22 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:22 AM IST
सार
किम जोंग उन ने ड्रोन इंस्टीट्यूट ऑफ नॉर्थ कोरिया एकेडमी ऑफ डिफेंस साइंसेज का दौरा किया। यहां ड्रोन के सफल परीक्षण को देखा।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। वह आए दिन परमाणु हमले की चेतावनी देता रहता है। अब उसने एक नए आत्मघाती ड्रोन का अनावरण किया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट की माने तो तानाशाह किम जोंग उन ने पहले नए आत्मघाती ड्रोनों को उड़ान भरते हुए देखा। उसके बाद अनावरण किया।
विज्ञापन
ड्रोन के सफल परीक्षण को देखा
सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, किम ने शनिवार को ड्रोन इंस्टीट्यूट ऑफ नॉर्थ कोरिया एकेडमी ऑफ डिफेंस साइंसेज का दौरा किया। यहां विभिन्न पूर्व निर्धारित मार्गों पर उड़ान भरने के बाद निर्धारित लक्ष्यों की सही पहचान करने और उन्हें नष्ट करने वाले ड्रोन के सफल परीक्षण को देखा।
विज्ञापन
किम आए कुछ अलग नजर
इस दौरे की तस्वीर भी सामने आई हैं। इसमें क्रीम रंग की बेकर बॉय हैट पहने किम मुस्कराते हुए दिख रहे हैं। पास में दूरबीन भी रखी है। किम ने कहा कि आत्मघाती ड्रोनों का और अधिक निर्माण किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
क्या है आत्मघाती ड्रोन?
बता दें, आत्मघाती ड्रोन विस्फोटक ले जाने वाले मानवरहित ड्रोन होते हैं, जिन्हें जानबूझकर दुश्मन के लक्ष्यों पर गिराने के लिए तैयार किया जाता है तथा ये प्रभावी रूप से निर्देशित मिसाइलों के रूप में काम करते हैं। परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया के बढ़ते ड्रोन बेड़े का इस्तेमाल जमीन और समुद्र में दुश्मन के किसी भी ठिकाने पर हमला करने के लिए अलग-अलग मारक रेंज में किया जाएगा।
किम ने यह भी कहा कि उनका देश ड्रोन के विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी को सक्रिय रूप से पेश करने की दिशा में काम करेगा।