फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea oversees test firing of submarine-launched cruise missiles North Korea

N. Korea: किम जोंग ने देखा पुल्हवासल-3-31 क्रूज मिसाइलों का परीक्षण, पनडुब्बी से हुईं लॉन्च, सीधे टारगेट भेदे

Mon, 29 Jan 2024 08:22 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 29 Jan 2024 08:22 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया की स्थानीय मीडिया ने बताया कि पनडुब्बी से लॉन्च होने के बाद क्रूज मिसाइल पुल्हवासल-3-31 ने पूर्वी सागर में 7,421 सेकेंड और 7,442 सेकेंड तक उड़ान भरी। इसके साथ ही निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक निशाना भी साधा।

विज्ञापन
North Korea oversees test firing of submarine-launched cruise missiles North Korea
किम जोंग उन - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रविवार को पनडुब्बी से लॉन्च की गई क्रूज मिसाइलों के परीक्षण की निगरानी की। इसके साथ ही उन्होंने पनडुब्बी निर्माण की परियोजना की भी समीक्षा की। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने लॉन्च किया पुल्हवासल-3-31
दक्षिण कोरिया की स्थानीय मीडिया ने बताया कि पनडुब्बी से लॉन्च होने के बाद क्रूज मिसाइल पुल्हवासल-3-31 ने पूर्वी सागर में 7,421 सेकंड और 7,442 सेकंड तक उड़ान भरी। इसके साथ ही निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक निशाना भी साधा। हालांकि, इसे लेकर कोई खास जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। दक्षिण कोरियाई सेना ने रविवार को कहा कि उन्होंने पूर्वी बंदरगाह शिनपो के पास सुबह आठ बजे उत्तर कोरिया द्वारा कई क्रूज मिसाइलों के प्ररीक्षण का पता लगाया है। 
विज्ञापन


किम जोंग-उन ने की चर्चा
पुल्हवासल-3-31 एक नई क्रूज मिसाइल है, जिसका उत्तर कोरिया ने पहली बार बुधवार को परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने यह खुलासा किया कि यह मिसाइल पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली मिसाइल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तानाशाह किम जोंग-उन ने कहा, 'नौसेना का परमाणु हाथियारीकरण एक जरूरी काम है और राज्य परमाणु रणनीतिक बल के निर्माण के लिए बहुत आवश्यक है।' उन्होंने परमाणु ऊर्जा से चलने वाले पनडुब्बी और अन्य युद्धपोतों के निर्माण के मुद्दों पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed