फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea launches ballistic missile off east coast says South Korea

North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, दक्षिण कोरिया का दावा

Sun, 18 Dec 2022 01:04 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 18 Dec 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
North Korea launches ballistic missile off east coast says South Korea
उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल - फोटो : ANI

उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया ने यह जानकारी दी है। उत्तर कोरिया का इस साल बैलेस्टिक मिसाइल का यह नौवां परीक्षण है। पिछले महीने, उत्तर कोरिया ने 20 से अधिक कम दूरी की मिसाइलें दागी थीं। इस साल उनसे दर्जनों मिसाइल परीक्षण किए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया और जापान के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया ने रविवार को अपने पूर्वी तट से बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया के सेना प्रमुख ने कहा कि मिसाइल का परीक्षण रविवार सुबह किया गया। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की है।
विज्ञापन


जापान ने कहा है कि उत्तर कोरिया की संदिग्ध मिसाइल जापान और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच समुद्र में गिरी। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि मिसाइल जापानी तट से कितनी दूरी पर थी। जापानी मीडिया ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने किया था अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
इससे पहले 18 नवंबर को उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया था। अमेरिका और जापान ने इसे क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा बताया है और उत्तर कोरिया के गैर कानूनी शस्त्र विकास कार्यक्रम व बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण को रोकने पर जोर दिया। वहीं, उत्तर कोरिया का कहना है कि वह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की उकसावे की कार्रवाई के जवाब में मिसाइल परीक्षण कर रहा है।

उत्तर कोरिया के पास परमाणु-संचालित मिसाइलें
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अमेरिकी प्रतिबंधों से राहत पाने और अन्य रियायतें हासिल करने के लिए परणामु हथियारों की परीक्षण कर रहा है। हालांकि, अभी तक उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता की सटीक स्थिति का पता नहीं चला है। विशेषज्ञों का यह भी अनुमान है कि उत्तर कोरिया के पास पहले से ही परमाणु-संचालित मिसाइलें हैं, जो पूरे अमेरिका पर हमला कर सकती हैं। हालांकि, कुछ का यह भी कहना है कि उत्तर कोरिया अभी भी ऐसे हथियारों को हासिल करने से दूर है।


अमेरिका और दक्षिण कोरिया लगातार सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। दोनों देशों ने उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम के सामने अपनी संयुक्त रक्षा क्षमता को और मजबूत करने पर जोर दिया है। वहीं, उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संभावित संघर्ष में पहले से ही परमाणु हथियारों का उपयोग करने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed