फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Kim Jong Un Secret Train Filled With Liquor Girls And Armored Vehicles

चलता फिरता किला है किम जोंग उन की खुफिया ट्रेन, शराब, लड़कियों और बख्तरबंद गाड़ियों से रहती है भरी

Tue, 28 Apr 2020 08:09 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 28 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
North Korea Kim Jong Un Secret Train Filled With Liquor Girls And Armored Vehicles
किम जोंग उन की ट्रेन - फोटो : PTI

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर दुनियाभर में चल रही अटकलों के बीच उनकी विशेष रेलगाड़ी की उपग्रह से प्राप्त तस्वीरें खबरों में हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि यह रेलगाड़ी इस समय उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बने किम के हॉलीडे कंपाउंड के बाहर खड़ी है। यह तस्वीरें उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर रखने वाले मॉनिटरिंग समूह 38 ने जारी की हैं। आखिर क्यों किम जोंग की ट्रेन चर्चा में है और क्या है इसकी खासियत आइए जानते हैं।

विज्ञापन


किम जोंग अपनी हरे रंग की भारी भरकम ट्रेन में सफर करते हैं। इस बख्तरबंद रेलगाड़ी का वजन इतना है कि इसे 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से खींचने के लिए दो इंजनों की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


माना जाता है कि किम जोंग के पिता किम जोंग इल के पास छह लक्जरी ट्रेनें थीं, जिनमें कुल मिलाकर 90 कोच थे। सारे ही कोच बुलेटप्रूफ और साथ ही सारी सुविधाओं से लैस थे। किम का परिवार आमतौर पर हवाई यात्राओं को पसंद नहीं करता। तीन पीढ़ियों से ये शासक परिवार ट्रेन से ही यात्रा करता है।

जब वो यात्रा नहीं कर रहे होते तो उनकी ट्रेनें प्योंगयांग के खास यार्ड या फिर आसपास के उन रेलवे स्टेशन में खड़ी रहती हैं, जो खासतौर पर केवल इसी ट्रेन के लिए बनाए गए हैं। किम की खास ट्रेनों के लिए देशभर में  कुल 20 बड़े खुफिया स्टेशन बनाए गए हैं।

होटल का आलीशान कमरा भी फेल
लग्जरी पसंद तानाशाह किम जोंग की ट्रेन काफी आलीशान है। इसमें 22 कोच हैं। हर डिब्बा होटल के किसी आलीशान कमरे की तरह है। सफर कर रहे यात्रियों के लिए ( किम के परिवार) खाने-पीने के खास इंतजाम रहते हैं।

इसमें दुनिया से लगभग सभी हिस्सों के खास व्यंजन बनाने वाले शेफ मौजूद होते हैं। शराब के शौकीनों के लिए अत्याधुनिक बार है, जहां नई और पुरानी हर तरह की शराब मिलती है। माना जाता है कि किम के मनोरंजन के लिए ट्रेन में खूबसूरत महिलाएं भी होती हैं, जिन्हें लेडी कंडक्टर कहा जाता है।

किले की तरह है ट्रेन की सुरक्षा

North Korea Kim Jong Un Secret Train Filled With Liquor Girls And Armored Vehicles
किम जोंग उन की ट्रेन - फोटो : Twitter

ट्रेन में किम की खास बुलेटप्रूफ कारें भी होती हैं, जो ट्रेन के रुकने पर किम को बाहर स्थानीय यात्रा के लिए इस्तेमाल होती हैं। साथ ही सेहत के लिए यहां जिम और खेलने की सुविधा भी है। सैनिकों और शेफ के अलावा तीनों ही ट्रेनों में डॉक्टरों का एक ग्रुप होता है, जिसमें से कुछ डॉक्टर सिर्फ किम की सेहत का ध्यान रखते हैं। 

भारी-भरकम डिब्बे
किम जोंग की इस बख्तरबंद ट्रेन में 90 खास डिब्बे हैं, जिनसे तीन ट्रेनें चलती हैं। ट्रेन के सारे डिब्बों के बुलेटप्रूफ होने की वजह से इसका वजन काफी ज्यादा है और इसी वजह से ये 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा तेजी से नहीं चल सकती। किम की इन तीन खास ट्रेनों के लिए अलग से 20 स्टेशन बने हैं, जहां खुफिया कमरे भी हैं। इन जगहों पर आम लोगों या इजाजत के बिना किसी सरकारी आदमी का आना-जाना भी मना है।

ट्रेन की सुरक्षा
ट्रेन में सुरक्षा के सारे बंदोबस्त हैं। माना जाता है कि इसके सारे डिब्बे बख्तरबंद होते हैं, जहां लड़ाई या खुद को बचाने के सारे आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। साथ ही अलग-अलग टेलीफोन लाइन भी हैं। किम की प्राइवेट ट्रेन के गुजरने से पहले एक और प्राइवेट ट्रेन निकलती है, जो रेलवे लाइन पर सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लेती है। इसके बाद किम की ट्रेन होती है, जो पहली ट्रेन से 20 मिनट बाद आती है। तीसरी ट्रेन में अतिरिक्त सुक्षा स्टाफ और जरूरत की दूसरी चीजें होती हैं।

कहा जाता है कि किम जोंग के पिता किम जोंग इल भी अपनी विदेश यात्राओं में इसी ट्रेन का इस्तेमाल करते थे। यहां तक कि किम के दादा किम 2 संग भी इसी खास ट्रेन का उपयोग करते थे। 1950 में कोरियन युद्ध के दौरान वर्तमान तानाशाह के दादा ने इसी ट्रेन को अपने वॉर रूम की तरह इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed