{"_id":"620ebaff425af9682b715b7e","slug":"north-korea-kim-jong-un-kept-thousands-standing-in-the-severe-winter-on-his-father-birth-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया: पिता की जयंती पर किम जोंग-उन ने हजारों को भीषण सर्दी में रखा खड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया: पिता की जयंती पर किम जोंग-उन ने हजारों को भीषण सर्दी में रखा खड़ा
Fri, 18 Feb 2022 02:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:45 AM IST
सार
उत्तर कोरिया के सैमजियन शहर में किम जोंग-उन के पिता किम जोंग-इल की 80वीं जयंती पर कई कार्यक्रम हुए। इस दिन जोंग-इल की प्रतिमा के सामने हजारों लोगों ने खड़े होकर अपने देश के नेता द्वारा पिता की तारीफ में पढ़े गए कसीदे सुने।
विज्ञापन
Kim Jong Un, NORTH KOREA
- फोटो : social media
विस्तार
हाल ही में अपने पिता की जयंती तक कमजोंगिलिया बेगोनिया फूल नहीं खिल पाने से नाराज उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने मालियों को लेबर कैंप (एक तरह की जेल) भेजा था।
विज्ञापन
अब किम जोंग ने हजारों देशवासियों को कड़कड़ाती ठंड में खड़े होकर अपना भाषण सुनने को मजबूर किया है। लोग मायनस 15 डिग्री सेंटीग्रेड पर आधा घंटे तक बिना दस्ताने व टोपी पहने अपने नेता का भाषण सुनते रहे।
विज्ञापन
दरअसल, उत्तर कोरिया के सैमजियन शहर में किम जोंग-उन के पिता किम जोंग-इल की 80वीं जयंती पर कई कार्यक्रम हुए। इस दिन जोंग-इल की प्रतिमा के सामने हजारों लोगों ने खड़े होकर अपने देश के नेता द्वारा पिता की तारीफ में पढ़े गए कसीदे सुने। यही नहीं कई कलाकारों को इस जमा देने वाली सर्दी में ठंडे पानी के भीतर उतरकर परफॉर्म भी करना पड़ा।
विज्ञापन
स्थानीय खबरों के मुताबिक, इस दौरान जिस जगह पर किम बैठे थए वहां बिजली के तार देखे गए। विशेषज्ञों ने बताया कि ये संभवत: हीटर थे। यानी किम जोंग ने खुद को ठंड से बचाने का पूरा इंतजाम किया लेकिन नागरिकों और कलाकारों को परेशान होना पड़ा।
छोटी सी भूल पर कड़ी सजा
किम जोंग-इल की मृत्यु 2011 में हुई थी। उनके बाद सत्ता संभालने वाले किम जोंग-उन अपने पिता की याद में हर साल डे ऑफ शाइनिंग स्टार कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित करते हैं। इस दौरान फ्लावर शो और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। पिता की जयंती पर देश भर में छुट्टियां होती हैं और इस दौरान छोटी सी भी भूल पर किम जोंग-उन संबंधितों को कड़ी सजा सुनाते हैं।