{"_id":"5ec9e89d8ebc3e902d0a9950","slug":"north-korea-hold-meeting-on-increasing-firepower-strike-ability-of-artillery-pieces-of-korean-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी परमाणु मारक क्षमता बढ़ाना चाहता है उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग: रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपनी परमाणु मारक क्षमता बढ़ाना चाहता है उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग: रिपोर्ट
Sun, 24 May 2020 08:58 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 24 May 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
किम जोंग उन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन के नेतृत्व में एक सैन्य बैठक हुई। इसमें परमाणु युद्ध निरोध और परमाणु मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए नई नीतियों पर चर्चा की गई। यह जानकारी देश की न्यूज एजेंसी केसीएनए ने रविवार को दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह तो नहीं बताया गया कि यह परमाणु निरोध क्या है लेकिन कहा गया है कि बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। साथ ही कोरियाई पीपुल्स आर्मी के तोपखानों की टुकड़ियो की मारक क्षमता में वृद्धि को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
केसीएनए ने कहा, ‘बैठक में देश की परमाणु निरोध को लेकर नई नीतियों पर बात हुई। केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक देश के सशस्त्र बलों के निर्माण और विकास के अनुरूप रणनीतिक सशस्त्र बलों को एक हाई अलर्ट ऑपरेशन पर रखने को लेकर केंद्रीत थी।’
विज्ञापन
बैठक की तारीख नहीं बताई गई लेकिन कहा गया है कि यह कुछ दिनों पहले हुई थी। यह लगभग तीन हफ्तों बाद किम की पहली सार्वजनिक बैठक थी। इससे पहले किम जोंग की सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी।
उत्तर कोरिया की परमाणु चर्चा की खबर ऐसे समय पर सामने आई है जब शुक्रवार को वाशिंगटन पोस्ट में एक खबर प्रकाशित हुई थी जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने रूस और चीन को संभावित चेतावनी जारी करने के बाद पहली अमेरिकी परमाणु परीक्षण चर्चा आयोजित की।
इससे पहले खबर आई थी कि उत्तर कोरिया एक विशाल स्टोरेज (गोदाम) केंद्र के निर्माण में लगा हुआ है। माना जा रहा है कि इसका उपयोग परमाणु हथियारों को रखने और परीक्षण करने के लिए किया जा सकता है।
मार्च में उपग्रह से ली गई तस्वीरों से इस बात का खुलासा हुआ। यह केंद्र इस साल के अंत में या 2021 की शुरुआत में बनकर तैयार हो जाएगा। ये तस्वीरें तब सामने आई हैं, जब उत्तर कोरिया के तानाशाह और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पिछले साल परमाणु वार्ता रद्द हो गई थी।