फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fires unspecified ballistic missile Japan issues alert

North Korea Missile: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने जारी किया अलर्ट

Thu, 13 Apr 2023 07:12 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 13 Apr 2023 07:12 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया की सेना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने उकसावे के रूप में पूर्वी सागर की ओर मिसाइल दागी। इसके बाद जापान सरकार ने होक्काइदो (Hokkaido) द्वीप के निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
North Korea fires unspecified ballistic missile Japan issues alert
North Korea fires ballistic missiles - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने गुरुवार सुबह एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया की सेना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने उकसावे के रूप में जापान सागर की ओर मिसाइल दागी। इस अनिर्दिष्ट मिसाइल के होक्काइदो (Hokkaido) द्वीप पर गिरने पर संभावना को देखते हुए जापान सरकार ने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


जापान ने उत्तर कोरिया के मिसाइल दागने की पुष्टि की है। साथ ही जापानी सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए होक्काइदो द्वीप के निवासियों को तत्काल भूमिगत ठिकानों में शरण लेने के लिए कहा है। चेतावनी के अनुसार, मिसाइल के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे गिरने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि, होक्काइदो में स्थानीय अधिकारियों ने बाद में कहा कि मिसाइल द्वीप पर नहीं गिरा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर कोरिया इस साल की शुरुआत से लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है। हाल ही में मीडिया ने दावा किया था कि उसने परमाणु-सक्षम अंडरवाटर ड्रोन और दो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उनके ये हथियार रेडियोएक्टिव सुनामी लाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर  कोरिया के सरकारी मीडिया ने बताया कि सोमवार को उत्तर  कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सेंट्रल मिलिट्री कमीशन की एक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में अमेरिकी साम्राज्यवादियों और दक्षिण कोरिया के कठपुतली गद्दारों से निपटने के लिए उनकी आक्रामकता के खिलाफ युद्ध छेड़ने की चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed