फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Fired Suspected Cruise Missiles Seoul

उत्तर कोरिया ने कई संदिग्ध क्रूज मिसाइलें दागी : सियोल

Tue, 14 Apr 2020 01:35 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 14 Apr 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
North Korea Fired Suspected Cruise Missiles Seoul
उत्तर कोरिया दागी मिसाइलें - फोटो : Reuters

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर के तौर पर प्रसिद्ध जापान सागर की ओर मंगलवार को कई संदिग्ध क्रूज मिसाइलें दागी। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने कई मिसाइलें दागी जो कम दूरी की क्रूज मिसाइलें मालूम हो रही हैं। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने कई मिसाइलें दागीं जो कम दूरी की क्रूज मिसाइलें मालूम हो रही हैं।

विज्ञापन


इस परीक्षण से एक दिन पहले परमाणु संपन्न उत्तर कोरिया ने मौजूदा नेता किम जोंग उन के दादा और देश के संस्थापक किम द्वितीय सुंग की 108वीं वर्षगांठ मनाई थी। इसके अलावा एक दिन पहले ही दक्षिण कोरिया में संसदीय चुनाव हुए थे और विश्व का ध्यान मुख्यत: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर केंद्रित है जिसके बारे में प्योंगयांग का कहना है कि वह अब तक इससे बचा हुआ है।
विज्ञापन


हाल के कुछ वर्षों में उत्तर कोरिया ने कई बार बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। ये पृथ्वी से काफी ऊंचे उठकर अक्सर अंतरिक्ष तक जाती हैं और उसके बाद गुरुत्वाकर्षण शक्ति के चलते बहुत तेज गति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके शस्त्र भंडार में आईसीबीएम (अंतर्महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें) शामिल हैं जो पूरे अमेरिकी भूभाग तक पहुंचने में सक्षम हैं। वहीं इसके उलट क्रूज मिसाइलें सतह से कुछ ही मीटर ऊपर तक जाती हैं जिनका पता लगाना मुश्किल होता है।


ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि मंगलवार को ये मिसाइलें पूर्वी सागर के तौर पर प्रसिद्ध जापान सागर के ऊपर दागी गईं जो बाद में पानी में गिर गईं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया और अमेरिकी खुफिया अधिकारी संबंधित मुद्दों का करीबी विश्लेष्ण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed