फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nobel Foundation raised award amount for Nobel Prizes by one million kronor to 11 million kronor

Nobel Prize: नोबेल फाउंडेशन ने की पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा, जानिये अब विजेताओं को कितने लाख डॉलर मिलेंगे

Sat, 16 Sep 2023 07:59 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, स्टॉकहोम
एजेंसी, स्टॉकहोम Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 16 Sep 2023 07:59 AM IST
सार

2012 में पुरस्कार राशि एक करोड़ क्रोनर से घटाकर 80 लाख कर दी गई थी। 2017 में यह 90 लाख व 2020 में एक करोड़ कर दी गई।

विज्ञापन
Nobel Foundation raised award amount for Nobel Prizes by one million kronor to 11 million kronor
Nobel prize

विस्तार

नोबेल फाउंडेशन ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2023 के नोबेल विजेताओं को अतिरिक्त 10 लाख क्रोनर मिलेंगे। इससे कुल वित्तीय राशि 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (9.86 लाख डॉलर) हो जाएगी। पुरस्कार देने वालों ने कहा कि वह फाउंडेशन की मजबूत वित्तीय स्थिति को प्रतिबिंबित करने के लिए इस वर्ष राशि बढ़ा रहे हैं। 2012 में पुरस्कार राशि एक करोड़ क्रोनर से घटाकर 80 लाख कर दी गई थी। 2017 में यह 90 लाख व 2020 में एक करोड़ कर दी गई।

विज्ञापन


फाउंडेशन ने बयान में कहा कि जब 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार दिया गया था, तब प्रति श्रेणी पुरस्कार राशि 150,782 क्रोनर थी। स्वीडिश मुद्रा तेजी से गिरकर यूरो और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। स्वीडन यूरोजोन का हिस्सा नहीं है। स्वीडन उच्च महंगाई से जूझ रहा है। देश में अगस्त में महंगाई दर 7.5 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा अक्तूबर महीने की शुरुआत में की जाएगी। फिर विजेताओं को पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि यानी 10 दिसंबर को पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार ओस्लो में दिया जाता है, जबकि स्टॉकहोम में आयोजित होने वाले समारोह में अन्य नोबेल विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed