फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No Indian firms involved in providing ‘Visa on Arrival’ at Colombo airport High Commission

Sri Lanka: ‘वीजा देने में भारतीय कंपनी शामिल नहीं’, कोलंबो में ‘आगमन पर वीजा’ विवाद पर भारतीय उच्चायोग का जवाब

Thu, 02 May 2024 08:53 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 02 May 2024 08:53 PM IST
सार

Sri Lanka: श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग का कहना है कि कोलंबो हवाई अड्डे पर 'आगमन पर वीजा' प्रदान करने में कोई भारतीय कंपनी शामिल नहीं है। इसलिए इस मामले में भारत का नाम लेना ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
No Indian firms involved in providing ‘Visa on Arrival’ at Colombo airport High Commission
वीजा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका की मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावों का खंडन किया है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईए) पर वीजा देने में गड़बड़ी के लिए एक भारतीय कंपनी को दोषी ठहराया गया। इसके बाद श्रीलंकाई अधिकारियों ने भी दावा किया कि कथित घटना के बाद भारतीय कंपनी ने हवाई अड्डे पर आगमन पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) काउंटरों को वापस ले लिया है। अब इस मामले में भारतीय उच्चायोग का कहना है कि कोलंबो हवाई अड्डे पर वीजा ऑन अराइवल प्रदान करने में कोई भी भारतीय कंपनी शामिल नहीं है। 

विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने किया आरोपों का खंडन
भारतीय उच्चायोग ने कहा कि हमने कोलंबो हवाई अड्डे में भारतीय कंपनियों द्वारा वीजा जारी करने का काम अपने हाथ में लेने के संबंध में सोशल मीडिया समेत अन्य रिपोर्टें और टिप्पणियां देखी हैं। इन रिपोर्ट्स में बताई गई कंपनियां न तो भारतीय हैं और न ही इनका भारत से कोई संबंध है। आगे कहा गया है कि उन कंपनियों का मुख्यालय कहीं और है। बयान में कहा गया है कि इस बारे में भारत का नाम लेना ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


श्रीलंकाई अधिकारियों ने किया था यह दावा
बुधवार को श्रीलंका के आव्रजन अधिकारियों ने दावा किया था कि उन्होंने कोलंबो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 'वीजा ऑन अराइवल' काउंटरों का नियंत्रण वापस ले लिया है। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय कंपनी के चले जाने के बाद उन्होंने काउंटर्स का परिचालन अपने हाथ में ले लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय कंपनियां काउंटर्स का सुचारू संचालन करने में असमर्थ थी, जिस वजह से आगमन पर यात्रियों को गुस्सा आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed