फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No country can fight alone against Corona: UN

कोरोना के खिलाफ कोई भी देश अकेले रहकर नहीं लड़ सकता जंग : संयुक्त राष्ट्र

Thu, 17 Sep 2020 01:39 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
No country can fight alone against Corona: UN
corona in world - फोटो : iStock

दुनिया में बुधवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.97 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 9.39 लाख से ज्यादा हो गई है। महामारी की चपेट में आए 2.15 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने सचेत किया कि कोरोना के खिलाफ अकेले रहकर कोई भी देश जंग नहीं लड़ सकता। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, दुनिया को मिलकर इसका सामना करना होगा। यह सदस्य राष्ट्रों की जिम्मेदारी है कि वे बहुपक्षीय सहयोग व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में लोगों के भरोसे को मजबूत करें। तुर्की के राजनयिक और राजनेता ने कहा, हमें महामारी के लिए टीकों के निष्पक्ष व समान वितरण के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि महासभा नवंबर की शुरुआत में कोविड-19 पर उच्च स्तरीय विशेष सत्र का आयोजन करेगी। 
विज्ञापन


ओमान : कोरोना से भारतीय नर्स की मौत
ओमान में एक भारतीय नर्स की कोविड-19 से मौत हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों में कोविड-19 से यह पहली मौत है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 37 वर्षीय ब्लेसी थॉमस को रॉयल अस्पताल में भर्ती किया गया था और इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने थॉमस की मृत्यु पर शोक संदेश जारी कर कहा, बड़े दुख के साथ ओमान की सल्तनत का स्वास्थ्य मंत्रालय नर्स थॉमस की मौत का शोक मना रहा है। थॉमस कड़ी मेहनत करने वाली और एक आदर्श महिला थीं। मूल रूप से केरल की निवासी थॉमस के परिवार में पति और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अक्तूबर से खुलेगी भारत-नेपाल सीमा
नेपाल सरकार ने भारत-नेपाल की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमा को 16 अक्तूबर से खोलने का निर्णय लिया है। मंगलवार की देर शाम कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एवं प्रवक्ता प्रदीप ग्यावली ने कहा कि नेपाल आने वाले पर्यटकों को स्वास्थ्य संबंधी मानकों को पूरी तरह अपनाना होगा। रूपनदेही जिले के नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गुलजारी यादव ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से पार्टी के नेताओं को अवगत कराया गया था, जिसके बाद कैबिनेट की बैठक में 16 अक्तूबर से सोनौली सहित दस प्रमुख सीमा से आवागमन सुचारू करने का फैसला सरकार द्वारा लिया गया है।

अमेरिका : कुल संक्रमितों में 10 फीसदी बच्चे
अमेरिका में संक्रमित बच्चों का आंकड़ा 5,49,432 हो गया है। अमेरिकी अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और चिल्ड्रंस हॉस्पिटन एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अगस्त से 10 सितंबर के बीच 72, 993 बच्चे संक्रमित पाए गए। आंकड़ों के अनुसार, दो सप्ताह में बच्चों के संक्रमित होने की दर 15 फीसदी बढ़ी है। देश में कुल संक्रमितों में 10 फीसदी बच्चे हैं।


जर्मनी : कोरोना के 1901 नए मामले
बर्लिन। जर्मनी में 1901 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 2,63,663 हो गई है। जबकि मृतकों का 9368 हो गया है।

पाकिस्तान : 665 नए मामले
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बुधवार को 665 नए मामले सामने आए। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,03,089 हो गई है। चार और कोरोना मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 6,393 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed