{"_id":"63c24f31e1dd4303f15d30f4","slug":"no-any-mention-of-kashmir-in-uae-pakistan-joint-statement-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: भुखमरी के आगे मजबूर हुआ पाकिस्तान, यूएई के सामने नहीं लिया 'कश्मीर' का एक बार भी नाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: भुखमरी के आगे मजबूर हुआ पाकिस्तान, यूएई के सामने नहीं लिया 'कश्मीर' का एक बार भी नाम
Sat, 14 Jan 2023 12:47 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:47 PM IST
सार
UAE-Pakistan Joint Statement: देश में आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की है। लेकिन इस दौरान दोनों देशों में से किसी ने भी कश्मीर का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और यूएई के राष्ट्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में भारी आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ एक अहम मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय, राजनीतिक और सुरक्षा मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। लेकिन इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पाकिस्तान ने यूएई के सामने एक बार भी कश्मीर का नाम नहीं लिया। इतना ही नहीं यूएई ने भी कश्मीर का एक बार भी जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
आखिर पाकिस्तान ने कश्मीर का नाम क्यों नहीं लिया?
दरअसल, आर्थिक तंगी से जूझ रहे देश पाकिस्तान को अभी मदद की सख्त जरूरत है और ऐसे में पाकिस्तान कश्मीर और भारत का नाम लेकर मामले को बिगाड़ना नहीं चाहता है।पाकिस्तान को पता चल चुका है कि खाड़ी देशों में भारत का प्रभुत्व पहले से काफी अधिक बढ़ गया है। ऐसे में अगर पाकिस्तान कश्मीर का राग अलापता है तो उसे फटकार भी लग सकती है।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रमुख क्षेत्रों में मूर्त और सार्थक द्विपक्षीय सहयोग विकसित करने की दृष्टि से, दोनों पक्ष विशेष रूप से सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और सहयोग को मजबूत करने के लिए परामर्श और समन्वय को तेज करने और डिजिटल डिवाइड को पाटने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त बयान पढ़कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
12-13 जनवरी को यूएई की यात्रा पर थे शहबाज शरीफ
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 12-13 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा की है और कार्यभार संभालने के बाद शरीफ की यह तीसरी यूएई की यात्रा थी। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। संयुक्त बयान में कहा गया है, कि दोनों पक्षों ने मानव तस्करी से निपटने, सूचना के आदान-प्रदान और दोनों देशों के राजनयिक अकादमियों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।