फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nirav Modi Trouble mounts jailed UK case stalled due to lack of documents plea made in court

Nirav Modi: UK की जेल में बंद नीरव मोदी की मुश्किलें बढ़ीं, दस्तावेज न मिलने से अटका केस; अदालत में दी ये दलील

Fri, 05 Dec 2025 09:29 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 05 Dec 2025 09:29 PM IST
सार

Nirav Modi in Court: नीरव मोदी को ब्रिटेन की जेल में जरूरी कानूनी कागजात नहीं मिल पा रहे हैं। इससे उसका बैंक ऑफ इंडिया वाला केस अटक गया है। नीरव के वकील ने कोर्ट में कहा कि इस कारण वह अपना बचाव तैयार नहीं कर पा रहा है। जज ने पुराने सभी कागजात तुरंत उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
 

विज्ञापन
Nirav Modi Trouble mounts jailed UK case stalled due to lack of documents plea made in court
नीरव मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीरव मोदी को दक्षिण लंदन की एक जेल से अक्तूबर में दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया था। शिफ्टिंग के बाद उसका ज्यादातर कानूनी सामान उसके पास नहीं पहुंचा। नीरव के वकील ने कहा कि वह एक छोटी कोठरी में दो और कैदियों के साथ रहता है और एक छोटी-सी मेज पर ही काम करता है। जेल में इंटरनेट या कंप्यूटर की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में जनवरी 2026 में होने वाला बैंक ऑफ इंडिया वाला केस वह ठीक से नहीं लड़ सकते।

विज्ञापन


जज ने कहा कि नीरव मोदी को अपने पुराने नोट्स और दस्तावेज मिलने बहुत जरूरी हैं। जज ने साफ कहा कि अगर कागजात नहीं मिले, तो नीरव मोदी अपना पक्ष ठीक से नहीं रख पाएंगे। कोर्ट ने आदेश दिया कि पिछली जेल से सारे कागजात तुरंत उसकी नई जेल में भिजवाए जाएं।
विज्ञापन


ट्रायल टालने की मांग पर बहस
कोर्ट में नीरव मोदी के वकील ने कहा कि दस्तावेज़ न मिलने से उसका क्लाइंट भारी नुकसान में है, इसलिए जनवरी वाला ट्रायल आगे बढ़ाया जाए। लेकिन बैंक ऑफ इंडिया के वकील ने इसका विरोध किया और कहा कि नीरव मोदी पहले भी कई बार केस टालने की कोशिश कर चुका है। आगे उन्होंने कहा कि भारत भेजे जाने से पहले यह केस निपटा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड में अतिरिक्त सत्यापन की शर्त वाले मेमो को अदालत ने किया रद्द, कहा- सादगी ही सुशासन


अदालत में करी ये अपील
नीरव मोदी ने अपने भारत प्रत्यर्पण (एक्सट्रडिशन) केस को फिर से खोलने की अपील की है। उसका कहना है कि हो सकता है उसे 2026 के अंत से पहले भारत भेजा ही न जाए। वह 2019 से ब्रिटेन में जेल में है और उसकी सारे जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। उसे भगोड़ा हीरा व्यापारी बताया जाता है और उस पर पंजाब नेशनल बैंक के करीब दो अरब डॉलर के घोटाले का आरोप है।

भारत में नीरव मोदी के खिलाफ तीन बड़े आपराधिक मामले चल रहे हैं। पीएनबी घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग और सबूतों से छेड़छाड़। 2021 में ब्रिटेन की सरकार ने उसे भारत भेजने का आदेश भी दिया था। लेकिन अब उसका एक केस फिर से खुल गया है और इस महीने इस पर सुनवाई होगी। ऐसे में अब कि कोर्ट तय करेगा कि उसे भारत भेजा जाए या नहीं।

अन्य वीडियो- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article