{"_id":"5ee217088ebc3e432d36905b","slug":"nirav-modi-remanded-in-custody-till-july-9-by-uk-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को नौ जुलाई तक हिरासत में भेजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को नौ जुलाई तक हिरासत में भेजा
Thu, 11 Jun 2020 05:06 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को गुरुवार को नौ जुलाई तक और न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए। भारत में अरबों रुपये के बैंक कर्ज घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में अभियुक्त नीरव मोदी पिछले साल मार्च से लंदन की एक जेल में कैद है।
विज्ञापन
नीरव मोदी को जेल से लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में वीडियो लिंक के जरिए पेश किया गया। वह गिरफ्तारी के बाद से वैंड्सवर्थ जेल में है। अदालत ने सुनवाई में उसकी हिरासत की अवधि नौ जुलाई तक बढ़ा दी।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी के खिलाफ ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा है। उसके प्रत्यर्पण के मामले पर सात सितंबर को सुनवाई होने वाली है। तब तक उसे हर 28 दिन इसी तरह सुनवायी के लिए पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला न्यायाधीश सैमुअल गूजी ने नीरव मोदी से कहा कि आपके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के संबंध में सात सितंबर को होने वाली अगले चरण की सुनवाई से पहले आप की पेशी इसी तरह से वीडियो लिंक के जरिए होगी। इस दौरान नीरव मोदी ने सिर्फ अपना नाम व राष्ट्रीयता ही बताई। बाकी समय वह चुप ही रहा। वह (नीरव मोदी) सुनवाई के दौरान कागज पर कुछ लिख रहा था।
न्यायाधीश गूजी ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के पहले चरण की पिछले महीने अध्यक्षता की थी। दूसरे चरण के तहत सात सितंबर से पांच दिन की सुनवाई शुरू होगी।