फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nirav Modi claims he has no funds to pay UK court fines

Nirav Modi: पैसों के लिए मोहताज हो गया भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी, जेल में उधारी में कट रही जिंदगी

Fri, 10 Mar 2023 11:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Mar 2023 11:05 PM IST
सार

भगोड़े कारोबारी ने दावा किया है कि उसके पास कोई पैसा नहीं है और वह अदालत के आदेश पर 1,50,000 पाउंड से अधिक की कानूनी लागत का भुगतान करने के लिए उधार लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Nirav Modi claims he has no funds to pay UK court fines
नीरव मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत में वांछित भगौड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने इन दिनों पैसों के लिए मोहताज हो गया है। उसकी जिंदगी उधार पर कट रही है और हालत यह हो गई है कि उसके पास जुर्माना भरने के लिए या कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए भी पैसे नहीं हैं। 

विज्ञापन


भगोड़े कारोबारी ने दावा किया है कि उसके पास कोई पैसा नहीं है और वह अदालत के आदेश पर 1,50,000 पाउंड से अधिक की कानूनी लागत का भुगतान करने के लिए उधार लेना पड़ रहा है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के दो अरब डॉलर के ऋण घोटाला मामला में भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ नीरव मोदी (52 वर्षीय) पिछले साल ब्रिटेन की शीर्ष अदालत में कानूनी लड़ाई हार गया था। 
विज्ञापन


नीरव मोदी अभी दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में सलाखों के पीछे है, जहां से वह अपनी प्रत्यर्पण अपील की कार्यवाही से संबंधित लंदन में उच्च न्यायालय द्वारा आदेशित 150,247 पाउंड के कानूनी खर्च या जुर्माने को लेकर गुरुवार को पूर्वी लंदन में बार्किंगसाइड मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई के लिए वीडियो लिंक के माध्यम से पेश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि वह मासिक राशि का वित्तपोषण कैसे करना चाहता है, नीरव ने अदालत को बताया कि वह पैसे उधार ले रहा है क्योंकि उसके पास पर्याप्त धन नहीं है। उसने बताया कि  प्रत्यर्पण कार्यवाही के दौरान भारत में उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई थी।


पिछले साल दिसंबर में लंदन में रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस की दो न्यायाधीशों की पीठ ने आत्महत्या के जोखिम के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की अनुमति के लिए नीरव मोदी के आवेदन को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed