फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine people were injured in a shootout during celebrations in Central New York, Syracuse USA

अमेरिका: सायराक्यूज में जश्न के दौरान गोलीबारी में नौ लोग घायल

Sun, 21 Jun 2020 02:56 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, सायराक्यूज (न्यूयॉर्क)
पीटीआई, सायराक्यूज (न्यूयॉर्क) Published by: देव कश्यप Updated Sun, 21 Jun 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Nine people were injured in a shootout during celebrations in Central New York, Syracuse USA
सायराक्यूज पुलिस - फोटो : Syracuse.com

अमेरिका के मध्य न्यूयॉर्क में जश्न के दौरान गोलीबारी में नौ लोगों के घायल होने की खबर है। सायराक्यूज पुलिस प्रमुख केंटन बकनर ने बताया कि शनिवार रात हुई गोलीबारी में घायल हुए नौ लोगों में से एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


बकनर ने सायराक्यूज के मेयर बेन वाल्श के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तत्काल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और जांच अभी शुरुआती चरण में है।
विज्ञापन


बकनर ने बताया कि सायराक्यूज के अधिकारी एक कार चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद रात नौ बजे से ठीक पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने अधिकारियों को बताया कि सैकड़ों लोगों की भीड़ पर गोलियां चलाई गईं। पुलिस प्रमुख ने बताया कि उनके अधिकारियों ने गोलियां चलने की आवाजें नहीं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाल्श ने बताया कि सायराक्यूज के व्यावसायिक इलाके के निकट जश्न मनाया जा रहा था, तभी गोलियां चलीं। इस समारोह के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मेयर ने कहा, ‘हम इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं देते।’ अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जश्न क्यों मनाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed