फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine people died in police raid in Brazil jawans went to take action against criminal organization

World News: पुलिस की छापेमारी में ब्राजील में नौ लोगों की मौत, पढ़ें दुनिया की अहम खबरें

Thu, 03 Aug 2023 06:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जनेरियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जनेरियो Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2023 06:46 AM IST
सार

विदेशी मीडिया के मुताबिक, शहर के गरीब फेवला इलाके में स्थित कॉम्लेक्सो दा पेन्हा में आपराधिक संगठनों को निशाना बनाना पुलिस का लक्ष्य था। बता दें, ब्राजील में पुलिस के छापे अकसर विवाद का कारण बनते हैं।

विज्ञापन
Nine people died in police raid in Brazil jawans went to take action against criminal organization
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ब्राजील में पुलिस की छापेमारी के दौरान नौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पुलिस का लक्ष्य आपराधिक संगठनों पर हमला करना था। घटना ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर की है। 

विज्ञापन

विदेशी मीडिया के मुताबिक, शहर के गरीब फेवला इलाके में स्थित कॉम्लेक्सो दा पेन्हा में आपराधिक संगठनों को निशाना बनाना पुलिस का लक्ष्य था। बता दें, ब्राजील में पुलिस के छापे अकसर विवाद का कारण बनते हैं। कानून प्रवर्तन समर्थन नेता पुलिस की छापेमारी कार्रवाई को आपराधिक संगठनों से निपटने के लिए आवश्यक मानते हैं। वहीं विपक्षी नेता कार्रवाई का विरोध करते हैं। विदेशी मीडिया के मुताबिक, ब्राजील के पूर्व दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा था कि अपराधियों को कॉकरोच की तरह मरना चाहिए।

विज्ञापन


अमेरिकी एच1बी वीजा के लिए लॉटरी का दूसरा दौर पूरा
अमेरिकी एच1बी वीजा के लिए लॉटरी का दूसरा दौर पूरा हो चुका है। संघीय एजेंसी ने बताया कि इसमें सफल अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है। एच1बी एक गैर-प्रवासी कार्य वीजा है। अमेरिका उच्च पेशेवर विदेशी नागरिकों को अपने यहां की कंपनियों में काम करने के लिए यह वीजा प्रदान करता है। अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत व चीन के हजारों उच्च पेशेवरों की नियुक्ति के लिए इसी वीजा पर निर्भर हैं। आव्रजन सेवा ने मंगलवार को कहा, पंजीकृत आवेदनों में से पात्रों का रैंडम तरीके से चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए वार्ता का 12वां दौर 7 अगस्त से
भारत व ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता का 12वां दौर 7 अगस्त से शुरू होगा। दोनों पक्ष बातचीत साल के अंत से पहले पूरी कर लेना चाहते हैं। नई दिल्ली में होने जा रही बैठक में दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार शामिल होंगे। एक अधिकारी ने कहा कि इस दौर में जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, उनमें निवेश संधि, वाहन व शराब पर शुल्क में कटौती तथा सेवाओं से संबंधित मामले शामिल हैं। 11वें दौर की वार्ता पिछले महीने लंदन में हुई थी, जिसमें वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल तथा वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने भाग लिया था। एफटीए के कुल 26 अध्याय में से 19 पूरे हो चुके हैं। भारत व ब्रिटेन के बीच एक अलग समझौते के तौर पर निवेश पर बातचीत चल रही है और यह एफटीए के साथ ही संपन्न हो सकती है।


खस्ताहाल पाकिस्तान में महंगाई दर पहुंची 28 प्रतिशत के पार
बढ़ती महंगाई और अर्थव्यवस्था में गिरावट के बीच पाकिस्तान में जुलाई में महंगाई दर 3.46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 28.3 प्रतिशत हो गई। पाकिस्तान के सांख्यिकी ब्यूरो के हवाले से एआरवाई न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वित्त मंत्रालय ने जुलाई में महंगाई दर 25-27 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। देश में आलू की कीमतों में 8.16 प्रतिशत, ताजी सब्जियों में 37.64 फीसदी, टमाटर में 33.45 व ताजे फलों की कीमतों में 17.90 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed