{"_id":"5fe001b124edec56385f16ca","slug":"nine-killed-in-car-bomb-blast-in-kabul-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: काबुल में कार बम धमाके में 9 की मौत, संसद सदस्य भी घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: काबुल में कार बम धमाके में 9 की मौत, संसद सदस्य भी घायल
Mon, 21 Dec 2020 07:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को हुए एक कार बम धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में संसद सदस्य खान मोहम्मद वारडाक भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, इस हमले में मारे जाने वालों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। विस्फोट के कारण आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा है।
बता दें कि इससे पहले पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में एक रिक्शे में छिपाकर रखे गए बम में धमाका होने से 15 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि, 20 लोग गंभीर रूप से घायल थे। यह विस्फोट जिस इलाके में हुआ था, वह तालिबान द्वारा नियंत्रित है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान: कंधार प्रांत में 74 तालिबानी आतंकी ढेर
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में अफगान सशस्त्र बलों के साथ संघर्ष के दौरान 74 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। अफगान रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने ट्वीट किया, शनिवार को कंधार प्रांत के झेरिया, डांड, पंजवे और अरगंडाब जिलों में संघर्ष के दौरान 74 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया है, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं।
हाल के दिनों में कंधार प्रांत में अकसर ऐसे संघर्ष देखने को मिले हैं। मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सैन्य अभियान के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में प्रांत में 82 तालिबान आतंकवादी मारे गए थे।