फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Republican President Candidate Nikki Haley Said Communist China Strongest and Disciplined Enemy US Ever Faced

USA: 'अमेरिका के जितने दुश्मन हुए, उनमें कम्युनिस्ट चीन सबसे मजबूत', राष्ट्रपति पद की दावेदार हेली का बयान

Sat, 04 Mar 2023 09:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 Mar 2023 09:06 AM IST
सार

हेली ने अपनी चीन नीति पर कहा कि 'जो बाइडेन सरकार चीन को आसानी से छोड़ रही है। चीनी कंपनियों ने 3,80,000 एकड़ से ज्यादा अमेरिकी धरती खरीदी हुई है।'

विज्ञापन
Republican President Candidate Nikki Haley Said Communist China Strongest and Disciplined Enemy US Ever Faced
Nikki Haley

विस्तार

अमेरिका में रिपब्लकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली का कहना है कि अमेरिका के अभी तक जितने भी दुश्मन हुए हैं, उनमें कम्युनिस्ट चीन सबसे मजबूत और अनुशासनात्मक दुश्मन है। वॉशिंगटन में रिपलब्लिकन पार्टी के सालाना कार्यकम कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए निक्की हेली ने कहा कि 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी नागरिक आसमान की तरफ देखेंगे और उन्हें एक चीनी जासूसी गुब्बारा दिखाई देगा। यह पूरे देश के लिए शर्मनाक बात है।' निक्की हेली ने अमेरिका की मौजूदा डेमोक्रेट सरकार की भी तीखी आलोचना की। 

विज्ञापन


'चीन को जवाबदेह बनाने की जरूरत'
निक्की हेली ने कहा कि हमें चीन को जवाबदेह ठहराने की जरूरत है और इसकी शुरुआत कोविड से होनी चाहिए। हमें इसका भी विरोध करना चाहिए कि चीन हमारी सीमाओं से फेंटानिल भेज रहा है। बता दें कि फेंटानिल ड्रग्स में इस्तेमाल होने वाला केमिकल है। 51 वर्षीय हेली ने बीती 14 फरवरी को 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल होने का एलान किया था। एलान के बाद से ही निक्की हेली चर्चाओं में बनी हुई हैं। हालांकि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति और अपने पूर्व बॉस डोनाल्ड ट्रंप की चुनौती से पार पाना होगा। 
विज्ञापन


अमेरिका में जमीन खरीद रहीं चीनी कंपनियां
हेली ने अपनी चीन नीति पर कहा कि 'जो बाइडेन सरकार चीन को आसानी से छोड़ रही है। चीनी कंपनियों ने 3,80,000 एकड़ से ज्यादा अमेरिकी धरती खरीदी हुई है। कुछ जमीन तो अमेरिका के मिलिट्री बेस के बिल्कुल बगल में हैं। ऐसे में हम क्या कर रहे हैं? हमें अपने दुश्मन को अपने देश में जमीन खरीदने नहीं देनी चाहिए। साथ ही हमें हर यूनिवर्सिटी को बताना होगा कि या तो वह चीन का पैसा ले सकती हैं या फिर अमेरिका का लेकिन दोनों से पैसे लें, ये नहीं होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाइडेन सरकार पर साधा निशाना
निक्की हेली के इस भाषण की खूब तारीफ हो रही है। अपने भाषण में हेली ने डेमोक्रेट सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 'अमेरिका को पीछे जाने से रोकने के लिए मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रही हूं। मैं चाहती हूं कि अमेरिका मजबूत और गौरवान्वित हो ना कि कमजोर।' हेली ने कहा कि डेमोक्रेट पार्टी आज एक समाजवादी पार्टी बनकर रह गई है। बर्नी सेंडर्स और एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। बाइडेन सरकार करदाताओं के पैसों को बर्बाद कर रहे हैं। देश पर कर्ज बढ़कर 31 ट्रिलियन यूएस डॉलर हो गया है और हमें अगले 10 सालों में और 20 ट्रिलियन डॉलर कर्ज और लेंगे। समाजवाद अमेरिका को कमजोर कर रहा है। हमें ऐसी अर्थव्यवस्था चाहिए जो चीन को पछाड़ सके। निक्की हेली ने जब अपना भाषण समाप्त किया तो दर्शकों में से कुछ लोगों ने ट्रंप, ट्रंप के नारे भी लगाए, जिससे साफ है कि निक्की हेली को ट्रंप की चुनौती से पार पाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed