फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nike CEO John Donahoe says sports giant company Nike is a brand of China and for China

सीईओ जॉन डोनाहो बोले: चीन और चीनी लोगों के लिए एक ब्रांड है नाइक

Sun, 27 Jun 2021 02:10 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Jun 2021 02:10 AM IST
सार

  • इस सप्ताह, नाइक सीईओ जॉन डोनाहो ने अपनी तिमाही आय रिपोर्ट को जारी किया, जिसके बाद एक विश्लेषक ने उनसे चीन में कंपनी की योजना के बारे में पूछा
  • डोनाहो ने कहा कि हम चीन में 40 से अधिक वर्षों से हैं, अभी भी हम चीन में महत्वपूर्ण समय और ऊर्जा का निवेश कर रहे हैं, आज हम वहां के सबसे बड़े खेल ब्रांड हैं

विज्ञापन
Nike CEO John Donahoe says sports giant company Nike is a brand of China and for China
Nike CEO John Donahoe - फोटो : Nike

विस्तार

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी नाइक स्पोर्ट्सवियर की दिग्गज कंपनी है, इसके उत्पादों का आजकल चीन में बहिष्कार किया जा रहा है। उत्पादों के बहिष्कार के बाद बचाव में उतरे कंपनी के सीईओ जॉन डोनाहो ने चीन में अपनी कंपनी के कारोबार का मजबूती से बचाव किया है।

विज्ञापन


हाल ही में अपनी चौथी तिमाही आय रिपोर्ट जारी करने के दौरान, चीन में कंपनी की स्थिति का बचाव करते हुए नाइक के सीईओ ने कहा कि यह कंपनी 'चीन का एक ब्रांड' है। सीईओ का यह टिप्पणी कंपनी के चीन में कथित मानवाधिकारों के हनन को लेकर विवादों में घिरने के महीनों बाद आई है। जब इस हफ्ते, सीईओ जॉन डोनाहो द्वारा कंपनी की चौथी तिमाही आय रिपोर्ट को पेश करन के दौरान एक विश्लेषक ने चीन में कंपनी के प्लान के बारे में पूछा।
विज्ञापन


नैस्डैक द्वारा प्रकाशित एक प्रतिलेख के अनुसार, डोनाहो ने जवाब दिया, 'हम 40 से अधिक वर्षों से चीन में हैं, और अब भी शुरुआती दिनों की तरह चीन में महत्वपूर्ण समय और ऊर्जा का निवेश कर रहे है। आज हम चीन के सबसे बड़े खेल ब्रांड हैं और हम चीन और चीनी लोगों के लिए ब्रांड हैं।' डोनाहो ने कहा, 'हम चीन में अपना दीर्घकालिक निवेश जारी रखेंगे।' उन्होंने कहा चीन में हमारे पास सबसे बड़ी संपत्ति उपभोक्ता इक्विटी है। चीनी उपभोक्ताओं को नाइक, जॉर्डन और कॉनवर्स ब्रांडों के साथ एक मजबूत, गहरा संबंध महसूस होता है और यह वास्तविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी तिमाही आय रिपोर्ट जारी करने के दौरान, यह पता चला कि चीन में कंपनी की आय तटस्थ आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ी है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने लगातार सातवें वर्ष चीन में दोहरे अंकों में वृद्धि देखी। लेकिन वृद्धि के बावजूद, ग्रेटर चीन क्षेत्र में बिक्री पिछले साल वॉल स्ट्रीट की अपेक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही।

फॉक्स बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस क्षेत्र में कंपनी का राजस्व साल-दर-साल 17 प्रतिशत बढ़कर 1.93 अरब डॉलर हो गया है, लेकिन विश्लेषकों को उम्मीद थी कि यह संख्या करीब 2.25 अरब डॉलर होगी।

कुल मिलाकर, नाइक ने पिछले वर्ष की तुलना में कुल राजस्व में 96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो 12.34 बिलियन डॉलर तक है। जबकि कंपनी के लिए शर्त आय 1.5 अरब डॉलर थी। उत्तरी अमेरिका में, बिक्री साल-दर-साल 141 प्रतिशत बढ़ी, जो महाद्वीप में 5.38 अरब डॉलर के रिकॉर्ड तक पहुंच गई है।

नाइक की हाल ही में चीन में एक टिप्पणी के लिए आलोचना हुई थी, जिसमें शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र (एक्सयूएआर) में उइगर मुस्लिमों से जबरन कपास के उत्पादन को लेकर चिंता जताई गई थी। जिसके बाद कंपनी ने ग्राहकों को आश्वस्त किया कि वह इस क्षेत्र से कपास या अन्य उत्पाद नहीं मंगाता है।


हाल के महीनों में, स्वीडिश बहुराष्ट्रीय रिटेलर एचएंडएम और नाइक सहित कई अमेरिकी कंपनियां जबरदस्त दबाव में आ गईं थी।  जॉन डोनाहो ने कहा कि वे इस आरोप से चिंतित हैं कि शिनजियांग में कपास का उत्पादन करने के लिए जबरन श्रम (बंधुआ मजदूरी) का इस्तेमाल किया गया है। तमाम चिंताओं के बीच कंपनी की कमाई के दौरान अमेरिकी कॉर्पोरेट भी चीन में बंधुआ मजदूरी को लेकर सवाल उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed