फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria: Eight Nigerians killed in Bokoharam attack, four beheaded

बोकोहराम के हमले में मारे गए आठ नाइजीरियाई, चार के सिर किए धड़ से अलग

Sun, 01 Sep 2019 09:41 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,कानो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,कानो Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Sep 2019 09:41 AM IST
सार

  • बोको हराम के आतंकवादियों ने किसानों पर हमला किया जिसमें आठ लोग मारे गए
  • आतंकवादियों ने चार लोगों के सिर धड़ से अलग किए 

विज्ञापन
Nigeria: Eight Nigerians killed in Bokoharam attack, four beheaded
boko haram

विस्तार

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकवादियों ने किसानों पर और एक गांव पर हमला किया जिसमें आठ लोग मारे गए। इसके अलावा आतंकवादी दो लोगों को अगवा करके ले गए। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों और मिलिशिया के सदस्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार की शाम बोर्नो प्रांत की राजधानी मायदूगुरी से 15 किलोमीटर दूर बालुम्री गांव पर हमला किया और चार पुरुषों के सिर धड़ से अलग कर दिए। इसके अलावा आतंकवादी दो लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


बोको हराम विरोधी मिलिशिया के सदस्यों ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार को शहर के उपनगर गिदान वाया में एक खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला किया और चार किसानों के सिर धड़ से अलग कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालुम्री गांव के एक निवासी ने बताया कि आतंकवादी शुक्रवार देर शाम हमला करने के लिए पैदल आए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमारे चार लोगों के सिर धड़ से अलग कर दिए और दो को साथ ले गए। आतंकवादी हमारे खाने की चीजें भी साथ ले गए।

शनिवार को किसानों पर हुए हमले के बारे में मायदूगुरी मिलिशिया नेता बाबूकुरा कोलो ने संवाददाताओं को बताया कि आतंकवादियों ने खेत में काम कर रहे किसानों पर हमला किया और चार किसानों को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि किसानों के शव के पास ही उनके सिर मिले हैं। शवों को दोपहर में शहर लाया गया।


गौरतलब है कि बोको हराम आतंकवादी आए दिन किसानों, चरवाहों और लकड़हारों पर हमले करते हैं। उनका मानना है कि ये लोग सैनिकों को उनके बारे में सूचनाएं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed