{"_id":"6607752bee5f341a2a020b5c","slug":"news-tab-feature-shutting-down-news-feed-not-visible-on-facebook-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Facebook Update: बंद हो रहा ‘न्यूज’ टैब फीचर, फेसबुक पर समाचारों के लिए नहीं दिखेगी फीड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Facebook Update: बंद हो रहा ‘न्यूज’ टैब फीचर, फेसबुक पर समाचारों के लिए नहीं दिखेगी फीड
Sat, 30 Mar 2024 07:42 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजलिस
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 07:42 AM IST
सार
कंपनी ने कहा कि वह अप्रैल से अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में न्यूज टैब बंद कर देगी और समाचारों के लिए कोई नया व्यापारिक समझौता नहीं करेगी। साथ ही कंपनी ने कहा कि वह भविष्य में समाचार प्रकाशकों के लिए कोई विशेष प्रोडक्ट नहीं लाएगी।
विज्ञापन
facebook
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक का ‘न्यूज’ टैब जल्द ही बंद हो जाएगा। यानी अब फेसबुक पर समाचारों के लिए अलग से कोई टैब या फीड नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि वह अप्रैल से अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में न्यूज टैब बंद कर देगी और समाचारों के लिए कोई नया व्यापारिक समझौता नहीं करेगी। साथ ही कंपनी ने कहा कि वह भविष्य में समाचार प्रकाशकों के लिए कोई विशेष प्रोडक्ट नहीं लाएगी।
विज्ञापन
अब कंपनी का विचार समाचारों पर कम जोर देने का है। यह सुविधा ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में पिछले साल बंद कर दी गई थी। ‘फेसबुक न्यूज’ टैब की शुरुआत 2019 में की गई थी। और इसमें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय को जारी किया जाता है।
विज्ञापन
दिलचस्पी कम होना भी एक कारण
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक को इस प्रयोग से भारी उम्मीदें थीं, लेकिन लोग समाचार पढ़ने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। फेसबुक पर केवल तीन प्रतिशत ही समाचार होता है। फिलहाल फेसबुक शॉर्ट वीडियो समेत उस सामग्री पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसे लोग देखना चाहते हैं।
विज्ञापन