{"_id":"5cc4d9eebdec220708712951","slug":"news-channel-claims-to-be-broken-third-marriage-of-pakistani-pm-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूज चैनल ने किया दावा, टूट जाएगी प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी शादी, लगा जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूज चैनल ने किया दावा, टूट जाएगी प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी शादी, लगा जुर्माना
Sun, 28 Apr 2019 04:08 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 28 Apr 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान-बुशरा बीबी के शादी की तस्वीर (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक निजी समाचार चैनल को प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी की शादीशुदा जिंदगी पर कार्यक्रम दिखाना महंगा पड़ा गया। पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने शनिवार को न्यूज चैनल पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 5 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया है। न्यूज चैनल ने अपने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि इमरान की अपनी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के साथ रिश्ते खराब हो चुके हैं और यह शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
विज्ञापन
पीईएमआरए ने न्यूज चैनल को अपने उसी प्राइम टाइम कार्यक्रम के दर्शकों के सामने सात दिनों के अंदर माफी मांगने के निर्देश भी दिए, जिनके सामने प्रधानमंत्री की शादीशुदा जिंदगी को लेकर दावे किए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी का कार्यक्रम ‘नजम सेठी के साथ’ 30 मार्च को 24 चैनलों पर प्रसारित हुआ था।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में खुलासा किया गया था कि इमरान और उनकी तीसरी पत्नी के बीच गंभीर मतभेद उभर चुके हैं। सेठी ने अपने कार्यक्रम में यह भी दावा किया था कि इमरान की पिछली दोनों शादियों की तरह ही तीसरी शादी भी बरकरार नहीं रहेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान ने शिकायत परिषद पीईएमआरए से संपर्क किया और मीडिया समूह द्वारा प्रसारित किए गए कार्यक्रम की शिकायत की।
विज्ञापन