{"_id":"5d064d688ebc3e48bf7f121b","slug":"new-zealand-two-light-aircraft-strikes-in-the-air-both-pilots-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड: हवा में टकराए दो हल्के विमान, दोनों पायलटों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड: हवा में टकराए दो हल्के विमान, दोनों पायलटों की मौत
Sun, 16 Jun 2019 07:38 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 16 Jun 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के मास्टरटोन शहर में रविवार को हूड एयरोड्रम के पास दो हल्के विमानों की हवा में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों विमानों के पायलटों की मौत हो गई। विमान क्रैश का अंदेशा होते ही चार लोग पैराशूट से नीचे की तरफ कूद गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों विमानों में टक्कर के बाद आग लग गई और वे जमीन पर गिर गए। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। जिन विमानों की टक्कर हुई उनमें से एक वेलिंगटन के स्काईडाइव का है, जबकि दूसरा विमान वैररापा एरो क्लब का है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तब दोनों विमान अपनी मंजिल पर पहुंचने ही वाले थे। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के समय मौसम भी ठीक था। पुलिस ने पीड़ितों का नाम बताने से इनकार कर दिया है। पुलिस अभी उनके परिवारों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। नागर विमानन प्राधिकरण हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम भेजेगा।
विज्ञापन
परिवहन दुर्घटना जांच आयोग भी हादसे की वजह की जांच करेगा। एक स्थानीय पायलट इंस्ट्रक्टर ने बताया कि विमानों को एयरोड्रम में 9,500 फीट तक उड़ान भरने की इजाजत है, लेकिन इसके साथ ही पायलटों को इस बात की चेतावनी दी जाती है कि वो उड़ान भरने के दौरान लगातार रेडियो के जरिए संपर्क बनाए रखें और विमान की सभी गतिविधियों के बारे में बताते रहें।
विज्ञापन