फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand's Prime Minister jacinda ardern Crying while apologizing for the death of British woman

ब्रिटिश महिला की हत्या के लिए माफी मांगते समय रो पड़ीं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न

Mon, 10 Dec 2018 03:15 PM IST
भाषा, वेलिंगटन
भाषा, वेलिंगटन Updated Mon, 10 Dec 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
New Zealand's Prime Minister jacinda ardern Crying while apologizing for the death of British woman

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ब्रिटिश बैकपेकर ग्रेस मिलाने के परिवार से माफी मांगते समय सोमवार को रो पड़ीं। मिलाने की हत्या कर दी गई। हत्या के मुख्य आरोपी को पहली बार अदालत में पेश किया गया। रूंधे गले से अर्डर्न ने कहा कि मिलाने की हत्या को लेकर दक्षिण प्रशांत देश में शर्म की भावना है। मिलाने का शव ऑकलैंड के बाहर पार्कलैंड में रविवार को बरामद किया गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस बात का बेहद दुख है और शर्म है कि यह हमारे देश में हुआ, एक ऐसा देश जिसे अपनी मेहमान-नवाजी पर गर्व होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए न्यूजीलैंड की ओर से, मैं ग्रेस के परिवार से माफी मांगती हूं, आपकी बेटी को यहां सुरक्षित होना चाहिए था लेकिन वह सुरक्षित नहीं रह पाई। इसके लिए मैं माफी मांगती हूं।’’ 
विज्ञापन


मिलाने अपने 22वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक दिसंबर को लापता हो गई थी और रविवार को उसका शव बरामद किया गया। इस हत्या से न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड को आम तौर पर पर्यटकों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed