फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand PM Jacinda Ardern her fiance Clarke Gayford turned away from cafe on social distancing norms

न्यूजीलैंड की पीएम ऑर्डन को कैफे ने बाहर से लौटाया, कहा- जगह नहीं है

Sun, 17 May 2020 09:17 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 17 May 2020 09:17 AM IST
सार

  • सामाजिक दूरी के नियमों के चलते रेस्तरां ने प्रधानमंत्री जेसिंडा ऑर्डन को लौटाया।
  • प्रधानमंत्री को अन्य लोगों की तरह इंतजार करना पड़ा।
  • कोरोना वायरस से निपटने में अर्डर्न के तीव्र और निर्णायक फैसले की व्यापक तौर पर प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन
New Zealand PM Jacinda Ardern her fiance Clarke Gayford turned away from cafe on social distancing norms
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

न्यूजीलैंड सरकार ने दो दिन पहले ही लॉकडाउन के नियमों में ढील देते हुए रेस्तरां और कैफे को खोलने की अनुमति दी है। सामाजिक दूरी के इन्हीं नियमों के मद्देनजर जब प्रधानमंत्री जेसिंडा ऑर्डन एक रेस्तरां पहुंची तो उन्हें वहां कोई विशेष छूट नहीं मिली और उन्हें अंदर आने से मना कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें वहां से लौटना पड़ा।

विज्ञापन

दरअसल, जेसिंडा अपने मंगेतर क्लार्क गेफोर्ड के साथ शनिवार शाम को राजधानी वेलिंगटन स्थित ऑलिव रेस्तरां पहुंची थीं लेकिन नियमों के तहत रेस्तरां में एक मीटर की दूरी बनाना जरूरी है। इसके कारण रेस्तरां ने मेहमानों की क्षमता को कम कर दिया है। इसके बाद जो हुआ उसकी जानकारी रेस्तरां में मौजूद शख्स ने ट्वीटर पर दी।
विज्ञापन



जोए नाम के यूजर ने ट्वीट किया, 'हे भगवान जेसिंडा ऑर्डन ने ऑलिव में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन जगह नहीं होने की वजह से उन्हें मना कर दिया गया।' प्रधानमंत्री के मंगेतर ने बाद में इसका जवाब देते हुए लिखा, 'मुझे इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, मैं अन्य स्थान पर बुकिंग की व्यवस्था नहीं कर सका। जब कोई जगह खाली होती है तो उसे पाने की कोशिश करना बहुत अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जब घटना को लेकर ऑर्डन की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उनके कार्यालय ने ईमेल में बताया कि कोरोना वायरस की वजह से न्यूजीलैंड में लगी पाबंदियों के कारण कैफे के बाहर इंतजार करना कुछ ऐसा है जिसका सभी को अनुभव करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अन्य लोगों की तरह इंतजार कर रही थीं।


बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने में अर्डर्न के तीव्र और निर्णायक फैसले की व्यापक तौर पर प्रशंसा हो रही है। मार्च में न्यूजीलैंड ने अपनी सीमाओं को बंद करते हुए देश में लॉकडाउन लागू किया था। जिससे वायरस को नियंत्रित करने में काफी सफलता मिली है। पिछले पांच दिनों में यहां केवल एक मामला सामने आया है। देश में 21 मौतों सहित कुल 1,498 मामलों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed