फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand: One accused arrested in the murder case of Punjab's Gurjeet, Know whole matter

New Zealand: पंजाब के गुरजीत की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिता ने की इंसाफ की मांग; जानें पूरा मामला

Mon, 05 Feb 2024 07:37 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 07:37 PM IST
सार

पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड में पंजाब के रहने वाले गुरजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक गुरजीत के पिता ने इंसाफ की मांग की है। 

विज्ञापन
New Zealand: One accused arrested in the murder case of Punjab's Gurjeet, Know whole matter
गुरजीत सिंह - फोटो : X/@SujalinINDIA

विस्तार

पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड में पंजाब के रहने वाले गुरजीत सिंह की हत्या कर दी थी, उनका शव न्यूजीलैंड स्थित घर के बाहर मिला था। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड भेजने के लिए उनके पिता ने अपनी जमीन बेच दी थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूजीलैंड के डुनेडिन में उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई। गुरजीत टेलीकॉम कंपनी में टेक्नीशियन के तौर पर न्यूजीलैंड में काम करते थे। हालांकि पुलिस ने आरोपी से जुड़ा विवरण को साझा नहीं किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार- मृतक गुरजीत के पिता
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमार्टम के परिणामों से पता चला कि गुरजीत सिंह की हेली स्ट्रीट स्थित उनके आवास पर किसी नुकीली हथियार से किए गए कई घावों के कारण मौत हुई थी। सोमवार को डुनेडिन पहुंचे गुरजीत सिंह के पिता निशान सिंह ने कहा कि पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वह संतुष्ट नहीं होंगे।
विज्ञापन


गुरजीत अपने घर में सेंधमारी को लेकर था चिन्तित
मृतक गुरजीत के पिता की जांच की मांग को लेकर कई स्थानीय पंजाबी समुदाय के लोगों ने समर्थन दिया। गौरतलब है कि गुरजीत ही अपने परिवार में कमाने वाले एकलौते थे। पिता निशान सिंह ने कहा कि किसी भी माता-पिता का बेटा नहीं खोना चाहिए। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि गुरजीत सिंह अपने घर में सेंधमारी को लेकर काफी चिन्तित थे। जिसके लिए घर की सुरक्षा के लिए कैमरे खरीदे थे। सीनियर सार्जेंट एंथोनी बॉन्ड ने कहा कि मृतक के रिश्तेदारों, दोस्तों और सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है। ताकि गुरजीत की हत्या से जुड़ा साक्ष्य हमारे हाथ लग सके। वहीं ओटागो पंजाबी फाउंडेशन ट्रस्ट के सद्सय नरिंदरवीर सिंह ने कहा कि मैंने उनके पिता को सूचित किया था। जब मैंने गुरजीत सिंह के पिता को उनकी मौत के बारे में सूचित किया था, तो वे बेहद हृदय विदारक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed