{"_id":"5ebb55398ac95367406f6aa5","slug":"new-zealand-lockdown-open-mall-and-gym-will-open-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से बाहर निकला न्यूजीलैंड, इस सप्ताह से खुलेंगे मॉल, जिम और सिनेमाघर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लॉकडाउन से बाहर निकला न्यूजीलैंड, इस सप्ताह से खुलेंगे मॉल, जिम और सिनेमाघर
Wed, 13 May 2020 07:32 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 13 May 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
New zealand pm Jacinda Ardern(file photo)
- फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस के कारण हजारों लोगों की मौत के बाद भी दुनिया के ज्यादातर देश इस बीमारी से निजात नहीं पा सके हैं। ऐसे में अर्थव्यवस्थाओं को भारी नुकसान हो रहा है। धीरे-धीरे कई देशों में सब कुछ शुरू होने वाला है। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड में बृहस्पतिवार से मॉल, सिनेमा हॉल, कैफे और जिम खुल जाएंगे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया ने मंगलवार से धार्मिक समारोह और सामुदायिक खेलों पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने का एलान किया है। वहीं, फ्रांस में भी आठ सप्ताह बाद सोमवार से गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, कारखाने और अन्य व्यवसाय फिर से खुल गए।
विज्ञापन
स्कूलों को भी चरणों में फिर से खोला जा रहा है। हालांकि थिएटर, रेस्तरां, बार और समुद्र तट कम से कम जून के आखिरी तक बंद रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा, ‘दी गई छूट का मतलब यह कतई नहीं है कि हम अनियंत्रित हो जाएं। हमें अपने सामान्य ज्ञान का उपयोग करना होगा।’ सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में सोमवार से स्कूलों में कक्षाएं शुरू की गईं।
विज्ञापन