{"_id":"628015defc0c4571b766270a","slug":"new-york-shooting-multiple-people-shot-at-buffalo-supermarket-and-alleged-shooter-in-custody-police-say","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क : सुपरमार्केट में गोलीबारी से 10 की मौत, हिरासत में बंदूकधारी, नस्लीय घटना मानकर जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूयॉर्क : सुपरमार्केट में गोलीबारी से 10 की मौत, हिरासत में बंदूकधारी, नस्लीय घटना मानकर जांच कर रही पुलिस
Sun, 15 May 2022 02:19 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, बफेलो।
पीटीआई, बफेलो।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 15 May 2022 02:19 AM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी सुपरमार्केट में घुसा और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। ऐसा लगता है कि बंदूकधारी गोलीबारी की इस घटना को इंटरनेट पर लाइव दिखा रहा था। इस संबंध में हालांकि जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि जांच फिलहाल प्राथमिक स्तर पर है, अभी वारदात अंजाम दिए जाने की वजह का पता नहीं चला है। वारदात को नस्लीय घटना मानकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूयॉर्क में शनिवार की दोपहर में बफेलो के एक सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस के मुताबिक बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
टॉप्स फ्रेंडली मार्केट में यह गोलीबारी दोपहर के समय हुई। हालांकि हताहत हुए लोगों की कुल संख्या और उनकी स्थिति के बारे में तत्काल अधिक विवरण उपलब्ध नहीं हो सका है। गवर्नर कैथी होचुल ने एक ट्वीट में बताया कि वह उनके गृहनगर बफेलो में एक किराने की दुकान पर हुई इस घटना को लेकर अधिकारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर के पश्चिमी इलाके में स्थित उपनगरीय क्षेत्र बफेलो के सुपरमार्केट में हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दो पुलिस अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस वारदात में करीब 10 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी सुपरमार्केट में घुसा और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। एक अन्य जांच अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि बंदूकधारी गोलीबारी की इस घटना को इंटरनेट पर लाइव दिखा रहा था। इस संबंध में हालांकि जांच की जा रही है।
अधिकारी ने कहा कि जांच अभी प्राथमिक स्तर पर है, अभी वारदात अंजाम दिए जाने की वजह का पता नहीं चला है। वारदात को नस्लीय घटना मानकर भी जांच की जा रही है। कारण कि सुपरमार्केट के आसपास के क्षेत्र में करीब तीन मीत तक अश्वेत लोगों के घर हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बंदूकधारी ने सैन्य कर्मियों जैसे कपड़े और सुरक्षा कवच पहने रखे थे। 20 वर्षीय ब्रेडिन केफार्ट और शेन हिल ने बताया कि हम पार्किंग में थे जब बंदूकधारी को हमने बाहर आते हुए देखा। हमारा अनुमान है कि वह 18 से 20 वर्ष के बीच का एक श्वेत पुरुष था, उसने एक काला हेलमेट पहना था और हाथ में एक राइफल ले रखी थी।