फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York: Half of the world s women have to conceive without their consent, UN report reveals

न्यूयॉर्क : दुनिया की आधी महिलाओं को करना पड़ता है मर्जी के बगैर गर्भधारण, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 01 Apr 2022 04:56 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च डेस्क, न्यूयार्क।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, न्यूयार्क। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 01 Apr 2022 04:56 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1990 से 2019 के बीच प्रति हजार महिलाओं पर बिना मर्जी के गर्भधारण की संख्या 79 से कम होकर 64 तक आई है। रिपोर्ट के अनुसार, जिन 64 देशों की महिलाओं के साथ ये अध्ययन किया गया। इनमें से 47 देशों की 40% महिलाएं गर्भनिरोधक का इस्तेमाल नहीं करतीं। कुल 23% महिलाएं न चाहते हुए भी सेक्स संबंधों के लिए ना नहीं कह पातीं और 8% गर्भनिरोधक का निर्णय लेने में असमर्थ हैं।

विज्ञापन
New York: Half of the world s women have to conceive without their consent, UN report reveals
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनियाभर में हर साल गर्भवती होने वाली करीब 12.1 करोड़ महिलाओं में करीब आधी महिलाएं बिना मर्जी के गर्भधारण करती हैं। केवल 57 फीसदी प्रजनन और सेक्स संबंधी निर्णय लेने में सक्षम हैं। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की विश्व जनसंख्या रिपोर्ट-2022 के अनुसार बिना मर्जी के गर्भधारण करने वाली महिलाओं में करीब 60 फीसदी गर्भपात करा देती हैं।

विज्ञापन


इन कुल गर्भपात में 45 फीसदी असुरक्षित होते हैं, जो 5-13 फीसदी तक मातृ मृत्यु दर का कारण बनते हैं। यूएन जनसंख्या कोष की कार्यकारी निदेशक डॉ. नतालिया केनेम के अनुसार, बिना मर्जी के गर्भधारण के ये आंकड़े महिलाओं और लड़कियों के मूल अधिकारों के प्रति पूरी दुनिया की असफलता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1990 से 2019 के बीच प्रति हजार महिलाओं पर बिना मर्जी के गर्भधारण की संख्या 79 से कम होकर 64 तक आई है। रिपोर्ट के अनुसार, जिन 64 देशों की महिलाओं के साथ ये अध्ययन किया गया। इनमें से 47 देशों की 40% महिलाएं गर्भनिरोधक का इस्तेमाल नहीं करतीं। कुल 23% महिलाएं न चाहते हुए भी सेक्स संबंधों के लिए ना नहीं कह पातीं और 8% गर्भनिरोधक का निर्णय लेने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरा के चौंकाने वाले आंकड़े

  • हर साल 12.1 करोड़ करती हैं गर्भधारण
  • केवल 57% महिलाएं प्रजनन और सेक्स संबंधी अधिकारों के निर्णय लेने में सक्षम
  • 23 फीसदी महिलाएं न चाहते हुए भी सेक्स संबंधों के लिए ना नहीं कह पातीं।
  • 8% गर्भनिरोधक का निर्णय लेने में असमर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed