फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York City announces public school holiday on Diwali from 2023

Diwali in USA: अमेरिका में दिवाली की धूम, हैरिस व ट्रंप की पार्टी आज, न्यूयॉर्क के स्कूलों में अवकाश का एलान

Fri, 21 Oct 2022 09:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 21 Oct 2022 09:12 AM IST
सार

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने गुरुवार को एलान किया कि शहर के स्कूलों में अगले साल 2023 से दिवाली के दिन अवकाश रहेगा। न्यूयॉर्क विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने दिवाली को त्योहार के रूप में मान्यता देने का विधेयक पेश किया था। 

विज्ञापन
New York City announces public school holiday on Diwali from 2023
न्यूयॉर्क के पब्लिक स्कूलों में दिवाली अवकाश मिलेगा - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनियाभर में दिवाली की धूम शुरू हो गई है। हिंदुओं का यह सबसे बड़ा पर्व अमेरिका में भी उत्साह के साथ मनाया जाता है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपने-अपने आवासों पर पार्टी रखी है। इस बीच, न्यूयॉर्क के भारतवंशियों के लिए एक अच्छी खबर आई है कि शहर के पब्लिक स्कूलों में दिवाली अवकाश का एलान किया गया है। 

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने गुरुवार को एलान किया कि शहर के स्कूलों में अगले साल 2023 से दिवाली के दिन अवकाश रहेगा। न्यूयॉर्क विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने दिवाली को त्योहार के रूप में मान्यता देने का विधेयक पेश किया था। उसका मेयर एडम्स और न्यूयॉर्क सिटी स्कूलों के चांसलर डेविड बैंक्स ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन


सीएनएन की खबर के अनुसार हर साल जून के पहले गुरुवार को मनाए जाने वाले 'एनिवर्सरी डे', जिसे पहले ब्रुकलिन क्वीन्स डे के रूप में जाना जाता था, के बदले दिवाली अवकाश दिया जाएगा। पब्लिक स्कूल के कैलेंडर में इसे दिवाली अवकाश के रूप में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार एनिवर्सरी डे 1829 से मनाया जाता रहा है। वर्ष 1900 के मध्य से इस मौके पर अवकाश दिया जाने लगा था। जेनिफर राजकुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समय आ गया है जब न्यूयॉर्क के 2 लाख से ज्यादा हिंदूओं, बौद्धों, सिख व जैन मत के अनुयायियों द्वारा मनाए जाने वाले दिवाली पर्व को मान्यता प्रदान की जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के कैंलेंडर में दिवाली अवकाश की जगह नहीं थी, लेकिन मेरा कानून यह जगह बनाएगा। जेनिफर राजकुमार ने यह भी कहा कि स्कूलों के नए कार्यक्रम भी 180 दिन विद्यालय लगेंगे। राज्य के शिक्षा कानून के अनुसार साल में 180 दिन स्कूल लगना जरूरी हैं।

 मेयर एडम्स ने कहा कि दिवाली को त्योहार के रूप में मान्यता पर फैसला लंबे समय से प्रतीक्षित था। हम बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे कि वे समझें कि दिवाली पर्व क्या है। इस पर पर हम चर्चा शुरू करेंगे और बच्चों को बताएंगे कि कैसे आप अंतर आत्मा के प्रकाश से आलोकित हो सकते हैं। जिस तरह दिवाली पर चारों ओर प्रकाश फैलाया जाता है, उसी तरह हमारे अंदर के उजियारे को जगाना चाहिए, जो अंधकार को दूर करता है। 

टाइम्स स्क्वायर पर दिवाली शुरू,  हैरिस और ट्रंप आज जश्न मनाएंगे
इस बीच, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिवाली का जश्न शुरू हो गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को अपने निवास पर रोशनी का त्योहार मनाएंगे। भारतीय-अमेरिकियों ने गुरुवार रात से न्यूयॉर्क व वॉशिंगटन पहुंचना शुरू कर दिया। अब बाइडन प्रशासन और अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा करीब एक सप्ताह तक दिवाली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कमला हैरिस ने शुक्रवार को अपने निवास पर दिवाली समारोह में प्रसिद्ध भारतवंशियों, राजनयिकों और प्रशासन के सदस्यों को आमंत्रित किया है। 


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन ने 24 अक्तूबर को दिवाली के दिन यह पर्व मनाने के लिए व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकियों को आमंत्रित किया है। वहीं, विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन 26 अक्तूबर को राजनयिक समुदाय के साथ विदेश विभाग में एक और दिवाली पार्टी की मेजबानी करेंगे। यूएस कैपिटल में भी दिवाली मनाई जा रही है, जिसमें हमेशा की तरह जाने-माने सांसद शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप आज फ्लोरिडा में मार-ए-लागो में अपने आवास पर दिवाली मनाएंगे। करीब 200 भारतवंशी इसमें शामिल होंगे। इसमें बॉलीवुड के नृत्य होंगे और मेहमानों को भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed