UK: ब्रिटेन की नई सरकार प्रवासियों के लिए नौका आवास पर रोक लगाएगी, कहा- पट्टे का नवीनीकरण नहीं करेंगे
ब्रिटेन में अब प्रवासियों को नौका आवास नहीं मिलेगी। नई सरकार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अगले साल से प्रवासियों के लिए नौका आवास पर रोक लगा दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की नई लेबर सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अगले साल से प्रवासियों के लिए विवादास्पद नौका आवास पर रोक लगाएगी। गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार जनवरी में इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर स्थित बिब्बी स्टॉकहोम के उपयोग के लिए पट्टे की अवधी खत्म होने पर इसका नवीनीकरण नहीं करेगी।
मंत्रालय ने आगे कहा कि शरण देने के लिए 500 लोगों के लिए इसे बनाया गया था। पिछली कंजर्वेटिव सरकार के द्वारा बनाया गया नौका आवास की लगातार आलोचना हुई है और पिछले साल अगस्त से ही वहां प्रावासियों को ले जाया जा रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सनक के प्रशासन ने कहा था कि ऐसा करने से शरण के दावेदारों की आवास लागत कम करने में मदद मिलेगी।
ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड लैमी आज से भारत दौरे पर हैं
ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड लैमी बुधवार यानी आज से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। लैमी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच शाम को व्यापक बातचीत में लंबे समय से लंबित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक तत्वों की गतिविधियों पर नई दिल्ली की चिंताओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, दोनों के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष और मध्य पूर्व की स्थिति सहित गंभीर वैश्विक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श करने की संभावना है।
सत्ता विरोधी लहर में बह गए दिग्गज कंजर्वेटिव
ब्रिटेन में पिछले 14 साल से कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार थी। हालांकि, ये वर्ष राजनीतिक दृष्टिकोण से उथल-पुथल से भरे रहे हैं और पिछले आठ वर्षों में पांच कंजर्वेटिव प्रधानमंत्रियों ने ब्रिटेन की सत्ता संभाली है। कंजर्वेटिव के खिलाफ तीव्र सत्ता विरोधी लहर थी जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज बह गए। इस चुनाव में सत्ताधारी कंजर्वेटिव ने काफी प्रचार किया था लेकिन नतीजों में इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां और सत्ता के 14 साल के दौर के चेहरे अपनी सीटें खो बैठे। पेनी मोरडेंट, जैकब रीस-मोग, रॉबर्ट बकलैंड, एलेक्स चाक और अन्य को बड़े नेताओं को अपनी सीटों पर करारी हार मिली।