फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New research claims vitamin-C and zinc do not help fight covid-19

नई रिसर्च में दावा, विटामिन-सी और जिंक से कोविड-19 से लड़ने में नहीं मिलती मदद

Sun, 14 Feb 2021 07:56 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Sun, 14 Feb 2021 07:56 AM IST
विज्ञापन
New research claims vitamin-C and zinc do not help fight covid-19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने नई रिसर्च में पता लगाया है कि विटामिन सी और जिंक के इस्तेमाल से कोविड-19 से लड़ने में मदद नहीं मिलती है। अब तक बताया जा रहा था कि इनके सेवन से कोरोना वायरस से लड़ाई में इम्युनिटी मजबूत होती है। 
विज्ञापन


ये नया अध्ययन जामा नेटवर्क ओपन में छपा है जिसमें बताया गया है कि इनके सेवन का कोई फायदा नहीं है। जॉन हॉपकिंस के डॉ. एरिन मिचोस और ह्यूस्टन के डॉ. मिगुएल कैनजोस ने बताया, दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि विटामिन सी और जिंक के सेवन से कोविड-19 से लड़ने में फायदे की बात पूरी तरह खरी नहीं उतरी है।  
विज्ञापन


214 लोगों पर इसका क्लीनिकल ट्रायल किया गया था। इसमें इनके तीन ग्रुप को विटामिन सी और जिंक के हाई डोज दिए गए थे। ये सभी घर पर ही कोविड-19 का इलाज करवा रहे थे। चौथे ग्रुप को ये दोनों सप्लीमेंट नहीं दिए गए बल्कि पूरा आराम, दवाएं और बाकी मेडिकल सुविधाएं दी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीवलैंड क्लीनिक के कार्डियोलॉजिस्ट के डॉ. मिलिंद देसाई और उनकी टीम ने पाया कि जिंक ग्लूकानेट की उच्च डोज, एस्कॉर्बिक एसिड (विटामिन सी), या दोनों सप्लीमेंट से कोविड-19 के लक्षण कम नहीं हुए। 

हालांकि, उच्च डोज की वजह से कुछ साइड इफेक्ट भी नजर आए। डॉ. मिचोस ने बताया कि मरीजों में डायरिया, जुकाम, पेट दर्द जैसी शिकायतें शुरू हो गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed