फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Jersey attorney general gurbir grewal stepping down to join SEC

अमेरिका: न्यूजर्सी के अटॉर्नी जनरल पद को छोड़ एसईसी निदेशक बनेंगे ग्रेवाल

Thu, 01 Jul 2021 01:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Jul 2021 01:15 AM IST
सार

जनवरी में राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद से ग्रेवाल इस पद के लिए दूसरी पसंद हैं

विज्ञापन
New Jersey attorney general gurbir grewal stepping down to join SEC
Gurbir Grewal - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सिख अटॉर्नी-जनरल और प्रमुख भारतवंशी गुरबीर एस. ग्रेवाल प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) में शामिल होने के लिए इस्तीफा देने जा रहे हैं। एसईसी ने कहा, ग्रेवाल 26 जुलाई से वित्तीय बाजारों को नियंत्रित करने वाले प्रवर्तन विभाग के निदेशक बन जाएंगे। 

विज्ञापन


न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने ग्रेवाल को अमूल्य सदस्य बताया। एसईसी के अध्यक्ष गैरी जेंसलर ने कहा, मैं एसईसी में अटॉर्नी जनरल ग्रेवाल का स्वागत करते हुए सम्मानित और खुश महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन


एनजे डॉट कॉम के मुताबिक, आयोग ने अप्रैल में प्रवर्तन विभाग का नेतृत्व करने के लिए अटॉर्नी एलेक्स ओह को चुना था, लेकिन उन्होंने कुछ दिनों बाद निजी कारणों से पद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेवाल ने कहा, कानून के उल्लंघन को खोजने और दंडित करने में प्रवर्तन विभाग की अहम भूमिका है और मैं कदाचार को उजागर करने व निवेशकों की रक्षा करने के लिए लोक सेवकों की टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।


उन्होंने कहा, मैं कानून का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा चलाने वाली टीम के साथ जुड़कर गौरवशाली महसूस कर रहा हूं।

चर्चित रहा ग्रेवाल का कार्यकाल
न्यूजर्सी में शीर्ष प्रवर्तन अधिकारी गुरबीर ग्रेवाल का बतौर अटॉर्नी जनरल कार्यकाल काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ पर्यावरण और वहनीय देखभाल अधिनियम से जुड़े मुद्दे समेत कई मामलों में मुकदमे दायर किए। उनके कार्यकाल में कई बड़े बदलाव भी किए गए। वे 1990 के दशक की शुरुआत के बाद से इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed