{"_id":"684d18419a894b0f1f0b0b4d","slug":"new-deployment-in-iranian-military-after-israeli-attacks-general-hatami-becomes-the-chief-commander-of-army-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Iran: इस्राइली हमलों में ईरानी सैन्य अधिकारियों की मौत के बाद नई तैनाती, जनरल हातमी बने सेना के मुख्य कमांडर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: इस्राइली हमलों में ईरानी सैन्य अधिकारियों की मौत के बाद नई तैनाती, जनरल हातमी बने सेना के मुख्य कमांडर
Sat, 14 Jun 2025 12:06 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:06 PM IST
सार
इस्राइल ने शुक्रवार 13 जून की अल-सुबह ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में ईरान के प्रमुख सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। सैन्य अफसरों की मौत के बाद खामेनेई ने अपने भरोसेमंदों के हाथ में सैन्य नेतृत्व सौंपा है। आइए जानते हैं किसको क्या पद मिला...?
विज्ञापन
ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ सैय्यद अब्दुलरहीम मौसवी और सेना के मुख्य कमांडर मेजर जनरल अमीर हातमी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली हमलों में अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत के बाद ईरान ने नए अफसरों की तैनाती कर दी है। ईरान के कमांडर इन चीफ अयातुल्ला अली खामेनेई ने ईरान की सुरक्षा और इस्राइल को जवाब देने के लिए अपने भरोसेमंद अफसरों के हाथ में सैन्य नेतृत्व सौंपा है। खामेनेई ने मेजर जनरल अमीर हातमी को ईरानी सेना का मुख्य कमांडर बनाया है। जबकि मेजर जनरल सैय्यद अब्दुलरहीम मौसवी को सशस्त्र बलों का चीफ ऑफ स्टाफ बनाया है।
ईरान के रक्षा मंत्री रह चुके हैं आमिर हातमी
मेजर जनरल अमीर हातमी 2013 से 2021 तक ईरान के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। अपने आदेश में अयातुल्ला अली खामेनेई ने हातमी के समर्पण, क्षमता और अनुभव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में सेना में परिवर्तनकारी और क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। इसके अलावा खामेनेई ने इस्राइली हमले में पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ ऑफ द आर्म्ड फोर्सेज (CSAF) जनरल मोहम्मद होसैन बाघेरी की मौत के बाद मेजर जनरल सैय्यद अब्दुलरहीम मौसवी को चीफ ऑफ स्टाफ बनाया है। आदेश में खामेनेई ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद होसैन बाघेरी की मौत के बाद मेजर जनरल सैय्यद अब्दुलरहीम मौसवी की सराहनीय सेवा और अनुभव के मद्देनजर उनको सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त किया जाता है।
ये भी पढ़ें: मोसाद ने कैसे ईरान में बनाया ड्रोन का बेस, कहां किए हमले; किन सैन्य अफसरों को मारा, वजह क्या?

मेजर जनरल अली शादमानी और मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर।
- फोटो : ANI
आईआरजीसी के कमांडर इन चीफ बने मोहम्मद पाकपुर
इस्राइली हमलों में लेफ्टिनेंट जनरल होसैन सलामी की मौत के बाद मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर को IRGC का कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया। खामेनेई ने कहा कि मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर की सराहनीय सेवाओं और बहुमूल्य अनुभव को देखते हुए उन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया जाता है।
पीबीयूएच के कमांडर बने अली शादमानी
अयातुल्ला अली खामेनेई ने लेफ्टिनेंट जनरल घोलामाली रशीद की मौत के बाद मेजर जनरल अली शादमानी को खतम अल-अनबिया (पीबीयूएच) सेंट्रल मुख्यालय का कमांडर नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें: इस्राइल-ईरान में हालिया संघर्ष की वजह क्या, कैसे दुश्मन बने एक वक्त के दोस्त? जानें सबकुछ

इस्राइल-ईरान तनाव
- फोटो : PTI
हमले में इन अफसरों की मौत
इस्राइल के हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य अफसरों की मौत हुई है। इसमें आईआरजीसी के कमांडर मेजर जनरल होसैन सलामी, ईरान के सशस्त्र बलों के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी शामिल थे। इसके अलावा आईआरजीसी की वायु सेना के प्रमुख आमिर अली हाजीजादेह की भी मौत हो गई।
परमाणु ठिकानों पर किए हमले
इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए। आईडीएफ ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार प्राप्त करने के करीब है। ईरानी शासन के हाथों में सामूहिक विनाश के हथियार इस्राइल और दुनिया के लिए खतरा हैं। जवाब में ईरान ने तेल अवीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले करके जवाबी कार्रवाई की।