फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New decree on hijab in Afghanistan: Taliban announced restrictions on women, G-7 expressed strong objection

हिजाब पर नया फरमान : तालिबान ने किया महिलाओं पर पाबंदियों का एलान, जी-7 ने जताया कड़ा ऐतराज

Fri, 13 May 2022 08:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 13 May 2022 08:19 AM IST
सार

जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि तालिबान का हालिया आदेश महिलाओं की आजादी, समान अधिकारों व समाज में उनकी भागीदारी को सीमित करने वाला कदम है।

विज्ञापन
New decree on hijab in Afghanistan: Taliban announced restrictions on women, G-7 expressed strong objection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान सरकार ने महिलाओं व लड़कियों के लिए हिजाब (बुर्का) को लेकर नया फरमान जारी किया है। इसे महिलाओं की आजादी के खिलाफ बताते हुए जी-7 देशों ने कड़ा विरोध किया है। 

विज्ञापन

कनाडा में गुरुवार को जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने साझा बयान जारी कर कहा कि तालिबान का हालिया आदेश महिलाओं की आजादी, समान अधिकारों व समाज में उनकी भागीदारी को सीमित करने वाला कदम है। बयान में कहा गया है कि तालिबान द्वारा अफगानी महिलाओं के लिए हिजाब पाबंदियां अनिवार्य करने के साथ ही इसके उल्लंघन पर उनके परिजनों को सजा देने का आदेश निंदनीय है। 
विज्ञापन

बयान पर कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका व यूरोपीय यूनियन के प्रतिनिधि ने दस्तखत किए हैं। इन देशों के विदेश मंत्रियों के साझा बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं व लड़कियों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही पाबंदियों का हम कड़ा विरोध करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साझा बयान में कहा गया है कि जी-7 देश तालिबान से महिलाओं और लड़कियों पर प्रतिबंध हटाने, उनके मानवाधिकारों का सम्मान करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करते हैं। रोजगार, शिक्षा और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की समान और सार्थक भागीदारी, उनके आंदोलन व अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का सम्मान करने की मांग करते हैं। यह देश की दीर्घकालिक शांति, स्थिरता और विकास के लिए आवश्यक है। 

सिर से पैर तक बुर्का पहनें महिलाएं : अखुंदजादा 
बीते शनिवार को तालिबान प्रमुख हिबतुल्ला अखुंदजादा ने अफगानिस्तान में सार्वजनिक रूप से महिलाओं को बुर्का पहनने का फरमान सुनाया था। काबुल में कार्यक्रम के दौरान तालिबानी अधिकारियों ने इसे जारी किया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को चादोरी यानी सिर से पैर तक बुर्का पहनना चाहिए। ये परंपरागत और सम्मानजनक है। 

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं पर लगाए गए सबसे कठोर प्रतिबंधों में से एक है। इससे पहले अफगानिस्तान में तालिबान ने पोस्टर चिपका कर महिलाओं को घरों में रहने का आदेश दिया था। 
तालिबान ने 1990 के दशक में अपने शासन काल में अफगानिस्तान में महिलाओं को बुर्का पहनना अनिवार्य कर दिया था। 

तालिबान के खिलाफ महिलाओं का खुले चेहरे के साथ प्रदर्शन
अफगानिस्तान में तालिबान के नए फरमान के खिलाफ महिलाओं ने गत दिवस विरोध प्रदर्शन किया। काबुल में प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हिजाब नहीं पहना और अपना चेहरा भी खुला रखा। महिलाएं 'जस्टिस, जस्टिस' के नारे लगा रही थीं।

इस दौरान शमा अलीमियार नामक महिला ने कहा कि हम भी इंसान हैं और उसी तरह से जीना चाहते हैं। हम नहीं चाहते की कोई हमें पशुओं की तरह घर में कैद कर रखा जाए। हमें सार्वजनिक जगहों पर अपने चेहरे और शरीर को ढंकने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। बुर्का हमारा हिजाब नहीं है। तालिबान के लड़ाकों ने इन महिलाओं को प्रदर्शन से रोकने की भी कोशिश की। 

यह है तालिबान का नया फरमान

  • अफगानिस्तान में महिलाओं को अब सार्वजनिक जगहों पर हिजाब पहनना ही होगा। 
  • महिला ने घर के बाहर रहने पर अपना चेहरा नहीं ढंका तो, उसके पिता या करीबी पुरुष रिश्तेदार को जेल में डाल दिया जाएगा।
  • परिवार की महिला द्वारा हिजाब नहीं पहनने पर पुरुष रिश्तेदार को सरकारी नौकरी से निकाल दिया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed