{"_id":"5fe8697370484332fb01b824","slug":"new-coronavirus-strain-japan-banned-foreigners-entry-korea-and-thailand-may-also-take-strict-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: जापान में विदेशियों के प्रवेश पर लगी पाबंदी, इन देशों में भी सख्ती की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19: जापान में विदेशियों के प्रवेश पर लगी पाबंदी, इन देशों में भी सख्ती की तैयारी
Sun, 27 Dec 2020 04:41 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 27 Dec 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद से दुनिया के हर देश में खौफ का माहौल है। भारत समेत कई देश इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए ब्रिटेन से आने वाले उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसी क्रम में जापान की सरकार ने भी एहतियाती कदम उठाते हुए सभी विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। प्रतिबंध उन विदेशियों पर लागू होगा जो जापान के रहने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नए रूप के बारे में कहा जा रहा है कि यह और अधिक संक्रामक है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यह प्रतिबंध सोमवार से लागू होगा और फिलहाल यह 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
जापान ने पिछले सप्ताह ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले उन लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी जो जापान के रहवासी नहीं हैं। पिछले दो दिनों में सात लोगों के वायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद देश ने यह कदम उठाया है। इन सात यात्रियों में से पांच ब्रिटेन से लौटे हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि जापान के नागरिकों और देश में रहने की अनुमति रखने वाले विदेशी नागरिकों के लिए 14 दिन के पृथक-वास की अवधि से छूट को अब निलंबित किया जा रहा है। जापान में शनिवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,17,312 मामले सामने आ चुके हैं तथा 3,213 लोगों की यहां मौत हो चुकी है।
कोरिया और थाईलैंड में भी सख्ती की तैयारी
वहीं दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 970 नए मामले सामने आए हैं और सामाजिक दूरी के सख्त नियमों को लागू करने के संबंध में रविवार को निर्णय लिया जाएगा। कोरिया रोग नियंत्रण व रोकथाम एजेंसी ने बताया कि देश में अब तक 56,872 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा कुल 808 लोगों की मौत हो चुकी है।
थाईलैंड में रविवार को संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,020 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण की अधिकता वाले दो नए क्षेत्रों का पता लगाया है। सरकार ने लोगों का आगाह किया है कि अगर सामाजिक दूरी समेत अन्य प्रतिबंधों का पालन नहीं किया गया तो मार्च तक देशव्यापी लॉकडाउन लगाया जाएगा।