{"_id":"66c2a1cd5238175d650d2cfb","slug":"new-case-filed-against-sheikh-hasina-over-murder-of-two-students-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: दो छात्रों की हत्या के मामले में हसीना पर नया मामला दर्ज, प्रदर्शन के दौरान मारी गई थी गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: दो छात्रों की हत्या के मामले में हसीना पर नया मामला दर्ज, प्रदर्शन के दौरान मारी गई थी गोली
Mon, 19 Aug 2024 07:07 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:07 AM IST
सार
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ ढाका में दो छात्रों की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शेख हसीना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में हाल ही में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई दो कॉलेज छात्रों की मौत को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर हत्या का एक और मामला दर्ज किया गया है। हसीना के अलावा 12 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ढाका के सुत्रापुर इलाके में हिंसा के दौरान दो छात्रों की हत्या की गई थी। बांग्लादेश की सरकारी मीडिया के मुताबिक कोबी नजरूल सरकारी कॉलेज के छात्र इकराम हुसैन कावसर और शहीद सुहरावर्दी कॉलेज के छात्र उमर फारुक की हत्या पर ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट टोरिकुल इस्लाम की अदालत में याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस और अवामी लीग समर्थकों ने अलग-अलग घटनाओं में दोनों छात्रों को गोली मार दी थी, जब वे 19 जुलाई को कोबी नजरूल सरकारी कॉलेज और शहीद सुहरावर्दी कॉलेज के सामने सैकड़ों अन्य लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
अब तक 600 से ज्यादा लोगों की प्रदर्शन में मौत
हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में 230 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जबकि जुलाई के मध्य में छात्रों द्वारा शुरू किए गए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद से अब तक मरने वालों की संख्या 600 से ज्यादा हो चुकी है।
44 पुलिस कर्मियों की भी मौत हुई
बांग्लादेश में जुलाई के मध्य से शुरू हुई हिंसा में अब तक कुल 44 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़की है। पांच अगस्त को शेख हसीना ने इस्तीफा दने के बाद बांग्लादेश छोड़ दिया और भारत के लिए रवाना हो गईं थीं। इसके बाद बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। बांग्लादेश के पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इस हिंसा में 44 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इनमें 21 कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी हैं।