फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Bangladesh Chief Justice warns of stern action against 'misdeeds' by judiciary

Bangladesh: 'न्यायपालिका में अनियमितता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई', बांग्लादेश के चीफ जस्टिस की चेतावनी

Mon, 12 Aug 2024 03:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Aug 2024 03:28 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश के नए मुख्य न्यायाधीश सैयद रिफात अहमद छात्रों ने असमानता के खिलाफ एक महान चेतना को जागृत किया है। छात्रों और जनता की क्रांति के कारण मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे मैं निभाऊंगा।

विज्ञापन
New Bangladesh Chief Justice warns of stern action against 'misdeeds' by judiciary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश सैयद रिफात अहमद ने सोमवार को चेतावनी दी कि न्यायपालिका के किसी भी व्यक्ति के किसी भी गलत काम में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। अहमद अपीलीय प्रभाग में अटॉर्नी जनरल के कार्यालय और सुप्रीम कोर्ट बार की ओर से आयोजित एक स्वागत समारोह में बोल रहे रहे थे।

विज्ञापन


आंदोलनकारी छात्रों को दी बधाई
शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश ने छात्र आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को याद किया। हिंसक प्रदर्शनों के बाद पिछले हफ्ते शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। उन्होंने कहा, "मैं छात्रों और पूरे देश के लोगों को बधाई देता हूं। मैं उन लोगों को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने इस आंदोलन का समर्थन किया।" 
विज्ञापन

 
'अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी'
उन्होंने कहा, "छात्रों ने असमानता के खिलाफ एक महान चेतना को जागृत किया है। छात्रों और जनता की क्रांति के कारण मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे मैं निभाऊंगा। इस समय हम खंडहर पर खड़े हैं। हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।" 'डेली स्टार' अखबार की खबर के मुताबिक, "मुख्य न्यायाधीश ने चेतावनी दी कि न्यायपालिका में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" अहमद ने कहा, "अगर न्यायपालिका से कोई भी व्यक्ति किसी भी गलत काम में शामिल पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। न्याय के बजाय इतने लंबे समय तक प्रचलित उत्पीड़न की नीति अब खत्म हो गई है।"  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इस्तीफा देने को मजबूर हुए पूर्व मुख्य न्यायाधीश
न्यायपालिका में सुधार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के अल्टीमेटम के बाद ओबैदुल हसन को शनिवार को मुख्य न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा। इसके एक दिन बाद अहमद ने बांग्लादेश के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 

राष्ट्रपति ने दिलाई नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ
हसन और शीर्ष अपीलीय प्रभाग के पांच अन्य न्यायाधीशों ने शनिवार को हसीना के शासन के पतन के पांच दिन बाद अपना इस्तीफा दिया। उनका इस्तीफा तब आया जब प्रदर्शनकारी छात्र शीर्ष अदालत के परिसर में एकत्र हुए। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed